- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में पुलिस एनकाउंटर में अपराधी सोनू यादव की मौत, सीवान में पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या में था शामिल

डेस्कः रविवार की सुबह बिहार में एक और अपराधी को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौशी हाता में हुई पुलिस कार्रवाई में 25 हजार के ईनामी अपराधी की मौत हो गई है। वह चार दिन पूर्व Ex-MLC मनोज सिंह के बहनोई और भांजे पर चलाने में शामिल था। इस घटना में भांजे हर्ष कुमार की मौत हो गई थी। वहीं, उनके बहनोई चंदन सिंह का पटना में इलाज चल रहा है।

WhatsApp Image 2026 05 03 at 7.00.30 AM 1777773632530
रविवार को बड़हरिया थाना इलाके के लकड़ी के पास पुलिस और अपराधी के बीच भिड़ंत हुई। सोनू कुमार यादव 25 हजार का इनामी था और गोलीकांड का मुख्य आरोपी भी था। मृतक सोनू यादव, हुसैनगंज थाना इलाके के सरेया गांव निवासी गरजू यादव का बेटा था। आरोप है कि उसी ने बीजेपी नेता के भांजे हर्ष कुमार को गोली मारकर हत्या की थी, जबकि बीजेपी नेता मनोज सिंह के बहनोई चन्दन सिंह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे।
मामले में पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बड़हरिया की ओर जा रहा है। एसपी पुरन कुमार झा के निर्देश पर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पहले ही छोटू यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है, जो फिलहाल पीएमसीएच पटना में इलाजरत है। जबकि सुनील यादव को घटना में इस्तेमाल गाड़ी के साथ पकड़ा गया था।
एनकाउंटर के बाद बढ़ी सख्ती
इस एनकाउंटर के बाद इलाके में पुलिस की सख्ती और बढ़ा दी गई है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। लेकिन पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर विस्तार से बयान सामने नहीं आया है, जिससे कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

See also  थावे मंदिर से माता का मुकुट ले उड़े चोर, झारखंड के कारोबारी ने दिया था चढ़ावा, लॉकर तोड़ा, दानपेटी भी गायब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now