पिता की कार से कुचलकर तीन साल के बेटे की मौत, मां ने हत्या का लगाया आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 8, 2025

पिता की कार से कुचलकर तीन साल के बेटे की मौत, मां ने हत्या का लगाया आरोप

पलामूः रामगढ़ थाना क्षेत्र के खैराही गांव में पिता की कार के चपेट में आने से साढ़े तीन साल के उनंत कुमार यादव की मौत हो गई। इसके बाद बच्चे के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफना दिया गया। शनिवार को बच्चे की मां सुनीता देवी थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

मानसून अटका, झारखंड में 20 जून तक एंट्री की उम्मीद, अगले दो दिनों तक सताएगी गर्मी
सुनीता देवी ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसके पति सत्यदेव यादव का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध है। इस कारण घर में अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को भी विवाद हुआ था। सत्यदेव पेशे से एक ड्राइवर है।ग्रामीणों के अनुसार पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते थे। सुनीता देवी के तीन बच्चे हैं इस घटना में मंझले बेटे की मौत हुई है।

दिल्ली के झारखंड भवन में BJP विधायक को नहीं मिला कमरा, कुशवाहा शशि भूषण मेहता बैठ गए धरने पर, कल्पना सोरेन को लगाया फोन
सुनीता ने आरोप आरोप लगाया कि पति ने उसे गाड़ी से कुचलने की कोशिश की, लेकिन बेटा उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तत्काल एमएमसीएच मेदिनीनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसे दिखाए बिना ही बच्चे को दफना दिया गया। महिला ने बेटे के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। उसने अपने सास-ससुर पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उधर, थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने कहा कि पुलिस गांव में जाकर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

See also  झारखंड में मतगणना से पहले मुख्यमंत्री ने की बड़ी बैठक, JMM प्रत्याशियों को दिये हेमंत सोरेन ने खास निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now