जामताड़ा में खेलते-खेलते तीन बच्चे तालाब में डूबे, बच्चों की मौत से मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 29, 2026

जामताड़ा में खेलते-खेलते तीन बच्चे तालाब में डूबे, बच्चों की मौत से मचा कोहराम

जामताड़ा : सदर थाना क्षेत्र के चेंगायडीह गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे तीन मासूम बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे की खबर घर पहुंचते ही मृतक बच्चों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर गांव के तीन बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान वे घर से करीब आधा किलोमीटर दूर चिरकुटोला स्थित तालाब की ओर चले गए। बताया गया कि तालाब में पहुंचने के बाद तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब बच्चों के डूबने की जानकारी मिली तो ग्रामीण तत्काल तालाब की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृत बच्चों की पहचान आर्यन अंसारी (5), पिता जसीमुद्दीन अंसारी, नासिर अंसारी (लगभग 6), पिता तबारक अंसारी और अमर सोहेल (लगभग 6), पिता सजाउद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। तीनों बच्चे एक ही गांव के रहने वाले थे। एक साथ तीन मासूमों की मौत की खबर से पूरे चेंगायडीह गांव में मातम पसर गया।

See also  झारखंड शराब घोटाला: कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव को ED का समन, बेटे रोहित प्रियदर्शी भी पूछताछ के लिए तलब

कुछ देर पहले खेल रहे थे बच्चे
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे से कुछ समय पहले तक तीनों बच्चे सामान्य रूप से खेल रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में इतनी बड़ी अनहोनी हो जाएगी। घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर तरफ गम का माहौल है। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की गई। हालांकि देर शाम तक मृत बच्चों के स्वजन पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत नहीं थे। पुलिस व प्रशासन की टीम हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तालाब की सुरक्षा और बच्चों की निगरानी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

See also  शारदा सिन्हा के छठ गीत पर अमेरिका में इस नन्हे कलाकार ने बजाई बांसुरी, VIDEO वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now