- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची में मिला कुकर बम, अर्धनिर्मित सड़क के नीचे शक्तिशाली लैंड माइंस बरामद

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस जवानों और एसएसबी के जवानों द्वारा किये जा रहे एरिया डोमिनेशन के दौरान एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम को अर्धनिर्मित सड़क के नीचे आठ किलो का शक्तिशाली लैंड माइंस मिला। नक्सलियों द्वारा एक कुकर में विस्फोटक भरकर उसे लैंड माइंस में तब्दील किया गया था। जगुआर की बीडीएस टीम ने लैंड माइंस को निष्क्रिय किया।
रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि तमाड़ थाना क्षेत्र के मोनोगोड़ा से अनारगोला जाने वाली सड़क पर एक शक्तिशाली लैंड माइंस बरामद किया गया, जिसे जगुआर के दस्ते ने विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया। लोकसभा चुनाव को लेकर रांची पुलिस और एसएसबी के जवान लगातार एरिया डोमिनेशन कर रहे है। इसी दौरान सड़क के किनारे सटा हुआ कुछ कोटक वायर नजर आया, इसके बाद जवान सावधानीर्पूवक वायर के अंतिम छोर तक पहुंचे और देखा कि लैंड माइंस लगा हुआ है। नक्सलियों ने एक कुकर को लैंडमाइंस में तब्दील कर दिया था। लैंडमाइंस के वायर को सड़क के दूसरी तरफ छुपा कर रखा गया था, ताकि अगर उस सड़क से सुरक्षाकर्मी गुजरते तो उन्हें विस्फोट कर निशाना बनाते ।बीडीएस की टीम के द्वारा बरामद कुकर बम को जमीन से बाहर निकाल कर उसमें विस्फोट करवाकर उसे नष्ट कर दिया गया।

See also  घर में न LPG, न कोई मदद, नगर निगम में पूछ नहीं; गरीबी में सब्जी बेचने लगीं दलित डिप्टी मेयर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now