- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

चतरा लोकसभा सीट पर इस बार सोशल मीडिया पर एक्टिव दिख रहे हैं प्रत्याशी, फॉलोवर्स को रिल्स और शॉर्ट वीडियो से रहे हैं लुभा

चतराः चुनाव आयोग ने लोक सभा चुनाव की घोषणा कर दी है। राज्य में चुनाव 4 चरणों में संपन्न होगा। चतरा लोक सभा सीट पर चुनाव 5 वें चरण में है। यहां मतदान 20 मई को होगा।  चतरा सीट से अभी तक केवल बीजेपी ने ही अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। यहां से पार्टी ने पहली बार स्थानीय को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने झारखंड भाजपा के उपाध्यक्ष काली चरण सिंह को टिकट दिया है।

विपक्षी इंडिया गठबंधन कि ओर से अभी तक किसी के नाम की घोषणा नहीं हुई  है। अगले दो तीन दिन में प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने के संभावना है। कांग्रेस और राजद दोनों ही दल इस सीट पर अपना दावा ठोक रहे हैं। चतरा सीट पर इंडिया गंठबंधन की ओर से संभावित नामों में कांग्रेस नेता  के. एन त्रिपाठी, जयशंकर पाठक, भाजपा छोड़ कर राजद में गए गिरिनाथ सिंह , गोड्डा के संजय प्रसाद यादव और स्थानीय अरुण सिंह का नाम शामिल है। स्थानीय विधायक और राज्य सरकार में मंत्री सत्यानंद भोगता पहले ही कह चुके है कि वह चुनाव  नहीं लड़ रहे है। 

See also  गढ़वा सीट पर RJD ने ठोका दावा, मंत्री मिथिलेश ठाकुर के खिलाफ खोला मोर्चा

कुछ छोटे दलों ने इस सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। दो हेवीवेट  प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे यह भी चर्चा में है। भाजपा के प्रत्याशी ने अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया है। लेकिन जिनके नाम की घोषणा नहीं हुई है वह भी मैदान में हैं । जन संपर्क का का काम सोशल मीडिया के माध्यम से चल रहा है। पार्टी ने भले नाम की घोषणा नहीं की हो लेकिन सोशल मीडिया हैंडल से दनादन पोस्ट साझा किए जा रहे हैं। घोषित और अघोषित नामों के द्वारा फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम प्लेटफार्म का उपयोग किया जा रहा है।  चित्रा जिले में इस बार वोटरों की संख्या में  1,12,149 की वृद्धि हुई है। 18 से 19वर्ष के मतदाता 8,524 हैं।

काली चरण सिंह : भाजपा के प्रत्याशी काली चरण सिंह के फेसबुक पेज पर 43 हजार,  एक्स हैंडल पर 1417 और इंस्टाग्राम पर 39.8 हजार फॉलोवर्स हैं।

See also  IPS अधिकारी शिवदीप लांडे का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया मंजूर, शुरू कर सकते है राजनीतिक पारी

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री के. एन त्रिपाठी भी क्षेत्र का दौरा लगातार कर रहे है।  फेसबुक पर उन्हें पसंद करने वालों की संख्या 28 हजार ,एक्स पर 2113 और इंस्टाग्राम पेज पर 3869 फॉलोवर्स हैं।

स्थानीय विधायक और मंत्री सत्यानंद भोगता ने तो  खुद को  चुनावी रेस से अलग कर रखा है लेकिन उनके ऑफिशियल  एफबी पेज पर 20 हजार, एक्स हैंडल पर 60 हजार और इंस्टाग्राम पर 4604 फॉलोवर्स दिखते हैं।

चतरा के सांसद सुनील सिंह भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं है उनके फेसबुक अकाउंट पर 28 हजार ,एक्स हैंडल पर 18.05 हजार लोग जुड़े हैं।

दो अन्य संभावित प्रत्याशियों की बात करें तो गिरिनाथ सिंह और अरुण कुमार सिंह(चतरा ) सोशल मीडिया पर उतने ज्यादा सक्रिय नजर नहीं दिखते है।इनके फॉलोवर्स की संख्या 5 हजार से कम दिखती  है।

प्रशांत जयवर्धन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now