डेस्कः बिहार के पटना-हाजीपुर को जोड़ने वाला नया सिक्स लेन पुल स्टंटबाजों को अड्डा बनता जा रहा है। कम उम्र के युवा इस ब्रिज पर फिल्मी स्टाइल में रील बनाते नजर आते है। तेज रफ्तार बाइक के साथ खतरनाक जानलेवा स्टंट करते रहते है। बाइक ही नहीं इस सिक्स लेन पुल पर पिकअप वैन के साथ भी लोग रील बनाते नजर आते है।
पटना से अररिया जा रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर
खतरनाक स्टंट के दौरान चालक दो पहिए पर पिकअप को तेज स्पीड में नचाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी नए सिक्स लेन पुल पर स्टंटबाजी के चक्कर में एक की मौत और कई लोग जख्मी भी हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो हैरान करने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें बाइक और पिकअप चालकों द्वारा खुलेआम खतरनाक स्टंट किए जा रहे हैं।
रांची से पटना जा रही फ्लाइट का टायर हुआ पंक्चर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
पहले वीडियो में दो युवक बाइक पर खड़े होकर 80 किमी/घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गाड़ी चला रहे हैं। एक युवक हैंडल छोड़कर सीधा खड़ा है, जबकि दूसरा बाइक को ‘लहरिया कट’ में चला रहा है। दूसरे वीडियो में एक पिकअप वैन चालक दो पहियों पर गाड़ी दौड़ाते हुए नजर आ रहा है। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और लोगों में इसे लेकर आक्रोश है।
पटना-पटना-हाजीपुर नए सिक्स लेन ब्रिज पर खतरनाक स्टंट का वीडियो
3 दिन पहले हुई थी नाबालिग की मौत...@PatnaPolice24x7 @patna_traffic @bihar_police #viralvideo #PatnaNews #Bihar pic.twitter.com/y5nIpzX4GJ
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 28, 2025
ईशान किशन ने विदेश में भोजपुरी गाने पर किया डांस, रिक्शे पर सवारी कर मचाय धमाल
मोटरसाइकिल के अलावा चार पहिए वाली पिकअप वाहन से भी नए पुल पर स्टंट किया जा रहा है। वहीं, बीते गुरुवार की रात करीब 8 बजे दो अपाची बाइक की भीषण टक्कर हुई थी। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि तीन लोग घायल हुए थे।




