तीसरी क्लास की छात्रा से गैंगरेप; निजी स्कूल के हॉस्टल में रहती थी बच्ची, पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा

सिमडेगा में नाबालिग छात्रा से दो दिनों तक रेप, अश्लील फोटो और वीडियो बनाया, मुख्यमंत्री ने कहा-ऐसी घटना बर्दाश्त के काबिल नहीं

नालंदा की 13 वर्षीय छात्रा से इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में गैंगरेप होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि तीसरी कक्षा की छात्रा निजी विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी, जहां उसके साथ गैंगेरेप की घटना हुई। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच सोमवार की रात सदर अस्पताल में करायी।

वहीं इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत लिया। पूछताछ के बाद तीन लोगों को छोड़ दिया गया। अब भी चार हॉस्टल कर्मियों राजा कुमार, कल्लू कुमार, प्रियांशु व अमन से पूछताछ जारी है।

ट्रंप का यूटर्न; बोले- मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त, अमेरिका जारी रखेगा व्यापार वार्ता

- Advertisement -
LD-advertisement

घटना के संबंध में बताया जाता है कि छात्रा अपने बुआ के पास एक निजी विद्यालय की हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। उसकी बुआ उक्त निजी विद्यालय द्वारा संचालित सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र में काम करती है। डेहरी अनुमंडल के डीएसपी-1 अतुलेश झा ने बताया कि पीड़िता स्पष्ट नहीं बता रही है।

- Advertisement -
royal-soler-new

जिसके लिए काउंसलर को बुलाया गया है। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना किस जगह हुई है और उसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही जानकारी दी जाएगी।

तीन लाख की डिमांड, दो लाख में राजी; बेगूसराय का घूसखोर CO और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now