पद्मभूषण सिंगर उदित नारायण का Kissing Video देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल, ऐसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं नेटिजन्स

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 2, 2025

udit narayan kissing video

Viral Video: पद्मभूषण से सम्मानित सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । इस वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान वे कई महिलाओं को किस करते हुए नजर आ रहे हैं । सार्वजनिक तौर पर उदित नारायण की इस हरकत को देख नेटिजन्स शक्ति कपूर को भी फेल करने वाली हरकत बता रहे हैं । सोशल मीडिया पर इस पर तरह-तरह के कमेटं आ रहे हैं। 

“मुझे बताओ कि यह AI है… क्या यह किसी भयानक सपने से भी परे नहीं है? घिनौनेपन की सारी हदें पार कर दीं! अगर मैं वहां होता, तो उसे तुरंत खत्म कर देता।”

See also  बिहार में चुनाव प्रचार बंद होने से पहले RJD नेता की कार पर फायरिंग, NDA नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

एक अन्य यूजर ने कहा, “मुझे यह घिनौना लग रहा है… लेकिन इसमें गलत क्या है? क्या उन्हें जबरदस्ती बुलाया गया था? नहीं, वे अपनी मर्जी से वहां गए।”

एक यूजर ने कमेंट किया, “उसने आखिरी लड़की को जबरदस्ती होंठों पर चूमा, जैसे कोई अपराधी करता है। कम से कम बाकी लड़कियों को तो उसने गाल पर किस किया।”

चतरा जिले में अवैध माइनिंग पर शिकंजा, 47 करोड़ का लगा जुर्माना, 2 लाख 53 हजार सीएफटी बालू जब्त

उदित नारायण के घर में भयानक आग

पिछले महीने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित उदित नारायण के निवास स्थान पर आग लग गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुखद घटना से उदित नारायण पूरी तरह सदमे में आ गए थे।

See also  जयराम महतो की पार्टी का नेता बताकर करता था वसूली, रंगदारी और मारपीट के आरोप में दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उदित नारायण को मिलीं जान से मारने की धमकियां

2019 में उदित नारायण ने दावा किया था कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से एक महीने से लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे थे। उन्होंने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि यह नंबर उसी बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड के नाम पर रजिस्टर्ड था, जहां उदित रहते थे। पूछताछ में चौकीदार ने बताया कि उसका फोन चोरी हो गया था, जब वह अपने गांव जा रहा था।

उदित नारायण का संगीतमय सफर

पद्म भूषण से सम्मानित उदित नारायण ने अपने करियर की शुरुआत 1980 के दशक में की थी। उन्होंने चार राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए हैं। 1988 में उन्हें बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने कयामत से कयामत तक फिल्म के लिए आमिर खान की आवाज में गाने रिकॉर्ड किए। पापा कहते हैं, ऐ मेरे हमसफर, और अकेले हैं तो क्या ग़म है जैसे गाने ब्लॉकबस्टर हिट हुए और उदित नारायण की किस्मत बदल गई।

See also  चंदवा में जल्द होगी OBC विचार मंच की आमसभा, तैयारियां शुरू; धीरज साहू ने डॉ. अनिल जय हिंद से की मुलाकात

इसके अलावा, पहला नशा, खुद को क्या समझती है, जादू तेरी नज़र, धिकताना जैसे कई हिट गानों ने उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार सिंगर बना दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now