गोड्डा में गाइडवॉल बनाने में भारी अनियमितता, बालू की जगह हो रहा है डस्ट का इस्तेमाल, लोगों ने जताया विरोध

गोड्डा में गाइडबाल बनाने में भारी अनियमितता, बालू की जगह हो रहा है डस्क का इस्तेमाल, लोगों ने जताया विरोध

गोड्डा :जिले के मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के अमडीहा गांव में गाइडबाल के निर्माण में घटिया काम हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क के किनारे हो रहे गाइडबाल निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है। गाइडबाल निर्माण कार्य में घटिया किस्म के पत्थर का प्रयोग किया जा रहा है बालू के जगह पर डस्ट से जोड़ा जा रहा है हालांकि जगह-जगह पर ठेकेदार के द्वारा बालू दिखावे के लिए गिरा दिया गया है।

गाइडबाल निर्माण कार्य स्थानीय ग्रामीण कैलाश कुमार ने कहा जिस जगह पर गाइड बाल बनाना चाहिए उसे जगह पर नहीं बनाया गया है बीच बांध में गाइडबाल का निर्माण कर दिया गया है, बांध में गाइडबाल बनाने से सिंचाई के लिए काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ेगा।

गाइड बाल निर्माण कार्य में काम कर रहे मजदूर ने कहा हम लोगों को जिस तरीके से काम करने के लिए कहेगा हम लोग तो वैसा ही करेंगे ना ठेकेदार के द्वारा इसी प्रकार से हमें काम करने के लिए कहा गया है इसीलिए हम काम कर रहे हैं ।गाइड बाल निर्माण में काम कर रहे राजमिस्त्री ने कहा ठेकेदार के द्वारा इसी तरीके से काम करने के लिए कहा गया है ।गाइडबाल निर्माण कार्य में विभाग के अधिकारियों की मिली भगत घटिया सामग्री का प्रयोग किया जाता है ।अगर विभाग के अधिकारी गाइड बाल निर्माण कार्य कि अगर सही तरीके से जांच कर दिया जाए तो कई अधिकारी नप जाएंगे जिस तरीके से गाइड बाल निर्माण में अनियमितता बरती गई है। ऐसा लगता है कि 2 सालों में धराशाई हो जाएगा हालांकि जिस जगह पर है निर्माण कार्य किया जा रहा है उसे जगह प्रकलित राशि का बोर्ड नहीं लगाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now