मंईयां सम्मान की लाभुक महिलाओं ने पैसा नहीं मिलने पर किया हंगामा, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 26, 2025

मंईयां सम्मान की लाभुक महिलाओं ने पैसा नहीं मिलने पर किया हंगामा, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस

दुमकाः झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं ने जरमुंडी प्रखंड कार्यालय में जबदस्त हंगामा किया। महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा कर रही महिलाओं का आरोप है कि विभाग के निर्देश के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद भी उन्हे मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे पहले धनबाद में भी महिलाओं के हंगामा करने का मामला सामने आया था जहां महिलाएं आपस में लड़ती और मारपीट करते हुए नजर आई थी।

JSSC CGL परीक्षा के परिणाम जारी करने पर झारखंड हाईकोर्ट का रोक हटाने से इनकार, पूछा कब तक जांच होगी पूरी
हंगामा कर रही महिलाओं में कई ऐसे भी है जिन्हे अबतक एक बार भी योजना का लाभ नहीं मिला है। मंईयां सम्मान राशि से वंचित महिलाएं बड़ी संख्या में जरमुंडी प्रखंड कार्यालय पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं के हंगामा को देखते हुए पुलिस बल को बुलाया गया। हंगामा कर रही महिलाओं का कहना है कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भी किया लेकिन मंईयां योजना की राशि अब तक उनके बैंक खातों में नहीं पहुंची है। कई बार बैंकों का चक्कर लगाया लेकिन सरकार की ओर से खाते में राशि भेजी ही नहीं गई है।बाद में हंगामा कर रही महिलाओं को समझा बुझाकर घर वापस भेज दिया गया।

See also  शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बिहार-यूपी से तीन आरोपी गिरफ्तार, आठ लोगों ने रचा था षडयंत्र
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now