रांचीः झारखंड में मंईयां सम्मान योजना को लेकर नया अपडेट आ गया है। अप्रैल और मई महीने में पैसे का इंतजार करने वाले लाभुकों को लेकर महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे अपने जिले में मंईयां योजना के लाभुकों का वेरिफिकेशन कर एक महीने की राशि बैंक खाते में भेजें।
JMM करेगी सरना और आदिवासी धर्म कोड को लेकर आंदोलन, 27 मई को महाधरना
इस बार सिर्फ अप्रैल का 2500 रुपए मिलेगा। मई के रुपए अगले माह दिए जाएंगे। विभागीय अधिकारी ने बताया कि इस बार एक ही दिन राशि भेजने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। जो जिला वेरिफिकेशन समाप्त कर लेगा, वह लाभुकों के खाते में राशि भेज सकता है।
रांची की कनिका अनभ IFS की परीक्षा में बनी नेशनल टॉपर, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
देखिये किन जिलों में कितनी राशि आवंटित किया गया है
रांची- 8235 करोड़
खूंटी- 1650 करोड़
गुमला- 2205 करोड़
सिमडेगा- 1740 करोड़
लोहरदगा-1770 करोड़
लातेहार-2460 करोड़
जमशेदपुर- 5475 करोड़
चाईबासा-3750 करोड़
सरायकेला-2895 करोड़
दुमका-3075 करोड़
जामताड़ा-2805 करोड़
साहिबगंज-3525 करोड़
पाकुड़-3165 करोड़
गोड्डा-3990 करोड़
गढ़वा- 4215 करोड़
देवघर- 3810 करोड़
हजारीबाग- 5070 करोड़
गिरिडीह- 9075 करोड़
कोडरमा- 2460 करोड़
चतरा- 3600 करोड़
पलामू- 5595 करोड़
धनबाद- 6705 करोड़
बोकारो- 6390 करोड़
रामगढ़- 2430 करोड़