बाराती गाड़ी ने सड़क पर खड़ी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, 6 बच्चों समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2025

बाराती गाड़ी ने सड़क पर खड़ी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, 6 बच्चों समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल

हजारीबागः जिले के बगोदर एनएच-522 पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सड़क किनारे खड़ी ट्रक में बाराती गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 6 बच्चों समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है।

हजारीबाग में दो युवकों का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, हत्या या दुर्घटना को लेकर चल रही है जांच
बगोदर एनएच-522 टाटीझरिया के लाइन होटल चौक के पास शादी समारोह से लौट रही बाराती गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो में सवार छह बच्चों समेत दो लोग बुरी तरह घायल हो गये है। घायलों का इलाज हजारीबाग आरोग्यम, सदर अस्पताल और रिम्स में चल रहा है।

पूर्व क्रिकेटर के बेटे जेंडर चेंज कर बनीं लड़की, लगाये सनसनीखेज आरोप, क्रिकेटरों ने न्यूड फोटो भेजे, साथ में सोने को कहा
बताया जा रहा है कि धर्मपुर गांव के रहने वाले सहदेव यादव के छोटे बेटे रवि यादव की बारात न्यू कॉलोनी दीपुगढ़ा कनहरी हिल रोड़ में थी। सभी लोग शादी में शामिल होने के बाद बोलेरो से लौट रहे थे, बोलेरो ड्राइवर पंकज साव को झपकी आने की वजह से बाराती गाड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में ड्राइवर के अलावा दीपाली कुमारी (उम्र 10 साल, पिता रामचंद्र यादव), राकेश साव (उम्र 12 वर्ष पिता विजय साव), अंजलि कुमारी (उम्र 12 वर्ष पिता बिनोद यादव), कुमकुम देवी ( उम्र 20 वर्ष पति रामचंद्र यादव), कुहु कुमारी (उम्र 2 वर्ष पिता आयुष यादव) आकांक्षा कुमारी (उम्र 7 वर्ष पिता अमर यादव), अभिमन्यु कुमार (उम्र 5 वर्ष पिता अमर यादव) गंभीर रूप से घायल हो गये है।

See also  लोहरदगा में JMM के जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन में संगठन विस्तार और गठबंधन रणनीति पर मंथन,विनोद पांडे बोले- बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now