प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान ने की सगाई, गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को पहनाई अंगूठी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 30, 2025

प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान ने की सगाई, गर्लफ्रेंड गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को पहनाई अंगूठी

डेस्कः कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी महिला दोस्त अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। बेग दिल्ली की ही रहने वाली हैं और रेहान की तरह ही फोटोग्राफर हैं। दोनों परिवार ने इस कार्यक्रम को बेहद निजी रखा था। इसकी जानकारी बेहद करीबियों को ही दी गई थी। बताया जाता है कि अवीवा को फोटोग्रॉफी का शौक है। वहीं रेहान भी फोटोग्रॉफी से जुड़े रहे हैं।प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान पिछले 7 साल से अवीवा को डेट कर रहे थे। वाड्रा परिवार ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी। वहीं, अब दोनों की सगाई हो चुकी है।अवीवा बेग की बात करें, तो वो दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका परिवार वाड्रा परिवार का करीबी माना जाता है। दोनों परिवार ने रेहान और अवीवा के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, एक दिन पहले 3 जगहों से किया था नामांकन
फोटोग्राफी के शौकीन हैं रेहान

See also  पलामू थाना परिसर के झाड़ियों में लगी आग, मालखाना की कई गाड़ियां जली

रेहान वाड्रा पेशे से वर्चुअल आर्टिस्ट हैं, जो 10 साल की उम्र से दुनिया के अलग-अलग कोनों की खूबसूरत तस्वीरें लेते रहे हैं। रेहान कमर्शियल फोटोग्राफी के साथ-साथ वाइल्डलाइफ समेत कई चीजों की तस्वीरें खींचते हैं।2017 में स्कूल क्रिकेट मैच के दौरान रेहान की आंख में चोट लग गई थी। मगर, इसके बाद भी उन्होंने अपना पैशन नहीं छोड़ा। वो कई प्रदर्शनियों में हिस्सा ले चुके हैं। 2021 में उन्होंने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित ‘डार्क परसेप्शन’ से सोलो प्रदर्शनी में डेब्यू किया था।

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात, आज गुमला में कार्तिक जतरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति
मां ने किया प्रेरित
रेहान का कहना है कि उनकी मां प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें फोटोग्राफी के लिए बचपन से ही प्रेरित किया है। उनके नाना और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी फोटोग्राफी का शौक था। वहीं, अब रेहान इस विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। रेहान की मंगेतर अवीवा बेग की बात करें, तो उन्होंने भी अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में खुद को फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर बताया है।
अवीवा के पिता इमरा बेग कारोबारी हैं
सूत्रों ने बताया कि कल रात दोनों परिवारों की मौजूदगी में रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया। सूत्रों ने बताया है कि सगाई का समारोह कल रणथम्भौर में होगा, दोनों की शादी कुछ महीनों बाद होगी। रेहान की मंगेतर अवीवा के पिता इमरान बेग व्यवसायी हैं और मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं। नंदिता बेग और प्रियंका गांधी पुरानी दोस्त हैं। कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन की अंदरूनी साज सज्जा में नंदिता बेग ने प्रियंका गांधी का हाथ बंटाया था।

See also  ED कस्टडी में अरविंद केजरीवाल की तबियत बिगड़ी, 10 दिनों के रिमांड पर है दिल्ली के मुख्यमंत्री
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now