झारखंड में दो से तीन डिग्री तक गिरेगा पारा, फिर बढ़ेगी ठंड, छाया रहेगा कोहरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 21, 2026

झारखंड में दो से तीन डिग्री तक गिरेगा पारा, फिर बढ़ेगी ठंड, छाया रहेगा कोहरा

रांचीः पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव संभव है। अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान इसमें दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

रांची के बिल्डर से राहुल दुबे गैंग ने मांगी रंगदारी, कहा-5 करोड़ दो नहीं तो जान से मार देंगे
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कुछ दिनों तक कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा, बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा व मौसम शुष्क रहेगा। 24 और 25 जनवरी को आंशिक बादल छाये रहने की संभावना हैइ जबकि 26 जनवरी को सुबह में कोहरा रह सकता है। बाद में आसमान साफ रहेगा व मौसम शुष्क रहेगा।

एक ही परिवार के तीन सदस्य HIV संक्रमित, चाईबासा सदर अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप
अगले दो दिनों तक 22 और 23 जनवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इससे ठंड का असर बढ़ेगा। साथ ही 24 और 25 जनवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और ठंड का असर कम होगा।पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया।सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकार्ड किया गया।

See also  बीएसएल की सभी यूनिट बंद, 100 करोड़ का नुकसान; प्लांट में फंसे 5 हजार से ज्यादा कर्मचारी

झारखंड के मेगालीथ-मोनोलीथ को होगा संरक्षण, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने म्यूज़ियम ऑफ़ लंदन आर्कियोलॉजी के साथ की चर्चा
वहीं, खूंटी का 8.6 डिग्री सेल्सियस जबकि राजधानी रांची का अधिकतम 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा। अगले दो दिनों तक ठंड तो इसके बाद ठंड का कम असर देखने को मिलेगा।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान
21 जनवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस
22 जनवरी : अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस
23 जनवरी : अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस
24 जनवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
कांके में दिन रहा सुहावना, रात में ठिठुरन बरकरार, तापमान में बढ़ा अंतर
कांके प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान कांके क्षेत्र में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा। दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई जबकि रात और सुबह के समय ठंड ने एक बार फिर लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी को कांके में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।इस अवधि में वर्षा शून्य रही, जिससे वातावरण शुष्क बना रहा। हवा की गति मात्र 1.4 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई, जिस कारण ठंड का असर सुबह-शाम अधिक महसूस हुआ। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिली लेकिन तापमान के बड़े अंतर के कारण स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

See also  जमुई में जीजा के खिलाफ जीजाः चिराग के बड़े जीजा बोले-हम है खांटी बहनोई, यहां वाला तो है ऑस्ट्रेलिया वाला बहनोई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now