रांची के बिल्डर से राहुल दुबे गैंग ने मांगी रंगदारी, कहा-5 करोड़ दो नहीं तो जान से मार देंगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 21, 2026

रांची के बिल्डर से राहुल दुबे गैंग ने मांगी रंगदारी, कहा-5 करोड़ दो नहीं तो जान से मार देंगे

रांचीः झारखंड में बिल्डरों और कारोबारियों को धमकी भरे कॉल आने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। ताजा मामला राजधानी रांची से आया है जहां गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग ने बिल्डर से रंगदारी मांगी है। अरगोड़ा थाना में इसको लेकर मामला दर्ज कराया गया है।अरगोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले बिल्डर राफे कमाल से राहुल दुबे गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। इस मामले को लेकर बिल्डर ने रांची के अरगोड़ा थाना में एफआईआर दर्ज करवाया है।

अडाणी के गोंदलपारा कोल माइंस के विरोध में आए बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल, बाबूलाल मरांडी के सुर से अलग दिया बयान
FIR में बिल्डर ने बताया है कि उनकी पंडरा स्थित एक जमीन को लेकर कुछ लोग लगातार उन्हें धमका रहे हैं। धमकी देने वालों में तौसिफ, नईम, बादशाह और आसिफ शामिल है। राफे ने चारों के विरूद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। राफे ने पुलिस को बताया कि 6 जनवरी को जब वह अपने पंडरा स्थित जमीन पर गए तो वहां पर मुझे राहुल दुबे गैंग और अमन साहु गैंग के लोगों द्वारा काम करने की बात कहकर उन्हें भगा दिया।

See also  बिहार में मानवता हुई शर्मसार, एंबुलेंस नहीं मिलने पर बाइक पर शव को ले गए परिजन

रांची में कुत्ते को पीट पीट कर मार डाला, थाने में शिकायत, दो गिरफ्तार
वहां मौजूद लोगों ने उन्हें धमकी दी कि अगर वह जमीन नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें अंजाम भुगताना पड़ेगा। शाम में जब वह घर लौटे तो 60110xxxxx नंबर से एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर मैसेज भेजा। मैसेज में खुद को राहुल गैंग का प्रकाश शुक्ला बताते हुए 5 करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की गई और न देने पर उसी जमीन पर दफन करने की धमकी दी गई। 17 जनवरी को उनके भाई की रेकी करते हुए वीडियो बनाकर भी उन्हें भेजा गया। जिसके बाद डर के मारे राफे थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

एक ही परिवार के तीन सदस्य HIV संक्रमित, चाईबासा सदर अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप
बता दें कि राहुल दुबे गैंग के द्वारा हाल के दिनों में राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में रंगदारी के लिए कॉल किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब रांची के बिल्डर से भी पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। इस मामले में अरगोड़ा पुलिस ने कांड संख्या 22/2025 दर्ज किया है। जिसमे बीएनएस की धारा 111(2)111(31)111(51)308(A) के तहत केस दर्ज किया गया है। धमकी मिलने के बाद बिल्डर का पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

See also  400 किलो सोना चोरी का संदिग्ध का चला पता , पूरी कहानी जान नेटफिक्स वालों के भी होश उड़े
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now