मुश्ताक अली ट्रॉफी का लोहरदगा में हुआ भव्य स्वागत, झारखंड की ऐतिहासिक जीत से खिलाड़ियों में दिखा जोश और उत्साह

मुश्ताक अली ट्रॉफी का लोहरदगा में हुआ भव्य स्वागत, झारखंड की ऐतिहासिक जीत से खिलाड़ियों में दिखा जोश और उत्साह

लोहरदगा : बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद मिले चैंपियनशिप ट्रॉफी का सोमवार को लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बीएस कालेज क्रिकेट स्टेडियम में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ट्रॉफी के दर्शन के लिए खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।

1 3

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर परिचालन बंद, कोयल नदी पुल में दरार के बाद ट्रेनों की आवाजाही ठप

- Advertisement -
LD-advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं विशिष्ट अतिथि किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर ने ट्रॉफी का स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने झारखंड टीम की जीत को राज्य के क्रिकेट इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताया। डीडीसी ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर झारखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह सफलता राज्य और जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। एसडीपीओ वेदांत शंकर ने कहा कि इस जीत से लोहरदगा के खिलाड़ियों को प्रेरणा लेकर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए, ताकि वे राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने जेएससीए एवं लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

- Advertisement -
royal-soler-new

2 2

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देवघर में BLO के साथ किया संवाद, कहा- ‘कोई भी पात्र भारतीय मतदाता सूची में नहीं छूटे’

जेएससीए से आए सुरेश कुमार ने बताया कि यह ट्रॉफी झारखंड के सभी जिलों में ले जाई जा रही है, ताकि प्रत्येक जिले के खिलाड़ी इससे प्रेरित होकर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आलोक राय ने इसे जिले के क्रिकेट इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण बताया। स्वागत समारोह का संचालन अजय प्रसाद ने किया। मौके पर जेएससीए सदस्य सुरेश कुमार, जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता, सहसचिव प्रवीण प्रसाद, किशोर कुमार वर्मा, दुर्गा प्रजापति, अमित कुमार, आशीष कुमार, आजातशत्रु, जयजीत चौबे, मोहम्मद जबारूल, संदीप मिश्रा, सरोज प्रजापति, नारी सम्मान ग्रुप की महिलाएं, स्कूली बच्चे तथा बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ी उपस्थित रहे।

3 24 25 26 27 18 19 1

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now