‘कौन सी कलर की चड्डी पहनी है’ पूछने वाली कर रही है AAP का प्रचार, सोशल मीडिया में इस तरह का चल रहा चुनावी जंग।

किस कलर की चड्डी पहनी है ?

डेस्कः फ़ेसबुक से लेकर तमाम सोशल मीडिया पर ‘कौन सी कलर की चड्डी पहनी है’ पूछने वाली इन्फ्लूएंसर्स दिल्ली में आम आदमी पार्टी का प्रचार कर रही है । जी हां आम आदमी पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस लड़की के कई विज्ञापन चल रहे हैं जिसमें में वो AAP का प्रचार करती हुई नज़र आ रही हैं । सोशल मीडिया पर  चड्डी का कलर पूछने वाली लड़की के इस प्रचार अभियान को लेकर तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं ।Screenshot 2025 01 24 at 7.12.35 PM

एक यूजर ने तो पूछ लिया कि  केजरीवाल  ने कलर की चड्डी पहनी है तो दूसरे यूजर ने इस तरह के वीडियो बनाने पर लिखा एडिटर को गणतंत्र दिवस पर सौ तोपों की सलामी दी जाएगी 

 

Screenshot 2025 01 24 at 7.12.43 PM

चड्डी का कलर पूछ कर फेमस होने वाली इस लड़की ने  दिल्ली में केजरीवाल के विकास पर किए गए सवाल का जवाब दिया है तो दूसरी ओर दिल्ली में बढ़ती हुई क्राइम पर बीजेपी को घेरने की कोशिश करती हुई नज़र आ रही है । हांलाकि इसमें एआई का भी इस्तेमाल किया गया है ।

 

कौन है चड्डी का कलर पूछने वाली लड़की ?

दरअसल, ये कंटेंट क्रिएटर  ओडिशा की रहने वाली हैं, जिनका नाम कमलिनी महंत (Kamalini Mahanta) है। कमलिनी इंस्टाग्राम पर सेंसुअल कंटेंट पोस्ट करने के लिए जानी जाती हैं और इसी वजह से उनकी वीडियोज वायरल हो जाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उनके दो इंस्टाग्राम अकाउंट हैं—एक Kamalini08 और दूसरा Kamalini1843। मुख्य अकाउंट Kamalini08 है, जिस पर 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इस अकाउंट पर मुख्य रूप से वल्गर और सेंसुअल सवालों वाले कंटेंट पोस्ट किए जाते हैं। वहीं, दूसरे अकाउंट पर करीब 8 हजार फॉलोअर्स हैं, जहां वह ट्रैवल, वर्कआउट और धार्मिक स्थलों की तस्वीरें शेयर करती हैं। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक, वह एक सेल्फ-पोर्ट्रेट फोटोग्राफर हैं और ओडिशा के क्योंझरगढ़ (Keonjhargarh) इलाके की रहने वाली हैं। ऑनलाइन इंफ्लुएंसर बनने से पहले उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है।

कमलिनी के वीडियो बनाने का अंदाज काफी अलग है। उनकी आवाज खासकर उनके कंटेंट को और ज्यादा वायरल बना देती है। वीडियो में वह एक ही स्टाइल में बैठकर बोलती हैं और अक्सर वल्गर सवाल पूछती हैं। हालांकि, वह अपने वीडियो में खुद को एक्सपोज नहीं करतीं, लेकिन उनकी बातें या सवाल ऐसे होते हैं, जिन्हें कई लोग अश्लील मानते हैं। दूसरी ओर, उनके दूसरे अकाउंट पर मौजूद कंटेंट अधिक सामान्य और आकर्षक हैं, जिनमें ट्रैवल, वर्कआउट, और फूड रिलेटेड पोस्ट शामिल हैं।

“चड्ढी रील” की वायरल कहानी

आजकल कमलिनी की “चड्ढी रील” सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अपने वीडियो में वह सवाल पूछती नजर आती हैं, जैसे, “बता दो ना… आज किस कलर की चड्ढी पहनी है?” या “आज चड्ढी नहीं पहनी ना, सब पता चल रहा है।” इस तरह के सवालों से उनकी रील्स को लाखों व्यूज मिलते हैं। हालांकि, कई लोग उनके कंटेंट पर उलटे-सीधे कमेंट्स भी करते हैं। उनकी “चड्ढी रील्स” ने उन्हें काफी फेमस बना दिया है और उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है।

नेटिजन्स की प्रतिक्रिया

इन रील्स पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मिली-जुली हैं। कुछ लोग उनकी आवाज को कामुक बताते हैं, तो कुछ उनके कंटेंट को भद्दा और असभ्य कहकर ट्रोल कर रहे हैं। कई लोग उनके कंटेंट को “क्रिंज” बताकर आलोचना कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने उन्हें “सीईओ ऑफ कामसूत्रा” कहा, जबकि यूट्यूबर तनमय भट ने उन्हें “चड्ढी लेडी” का नाम दिया।

फेम पाने का तरीका?

सोशल मीडिया के जरिए जल्दी से फेमस होने के लिए आजकल लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। शायद कमलिनी ने भी यही रास्ता चुना हो। हालांकि, उनके इस तरीके को कुछ लोग अश्लील मानते हैं, तो कुछ इसे एंटरटेनिंग भी मानते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now