NCP का विलय 12 फरवरी को होना था, शरद और अजीत पवार की 17 जनवरी को हुई थी बैठक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 31, 2026

NCP का विलय 12 फरवरी को होना था, शरद और अजीत पवार की 17 जनवरी को हुई थी बैठक

डेस्कः एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री बनने वाली है। सुनेत्रा के उपमुख्यमंत्री बनने को लेकर शरद पवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके साथ ही दोनों पार्टियों के विलय को लेकर बड़ा बयान दिया है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश में निधन, विमान में सवार 5 लोगों की मौत
शरद पवार से जब पूछा गया कि क्या सुनेत्रा आज शपथ लेंगी तो उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये फैसला उनकी पार्टी ने ही लिया होगा, क्योंकि कुछ नाम सामने आ रहे हैं- जैसे प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, संभव है कि इन्हीं लोगों ने ये तय किया हो।पार्टी के स्तर पर कोई आंतरिक निर्णय लिया गया होगा।’

हर हिन्दू-मुसलमान मोहल्ले में मंदिर बनाएंगें निशिकांत दुबे, मधुपुर के लालगढ़ में पहुंचे गोड्डा सांसद
‘दोनों NCP का हो विलय’
शरद पवार ने दोनों एनसीपी की मिलने की बात करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में सभी को ये ध्यान रखना होगा कि हालात का सामना कैसे किया जाए। किसी न किसी को आगे आना ही पड़ेगा। पिछले चार महीनों से दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टियों के एक होने को लेकर चर्चा चल रही है। इस प्रक्रिया का नेतृत्व अजित पवार और जयंत पाटिल कर रहे थे। अब ये होगा या नहीं इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। दोनों दल साथ आएं यही अजित की इच्छा थी।
उन्होंने ये भी कहा कि एनसीपी को आगे क्या करना है, ये उनका फैसला है। ये मैं तय नहीं करूंगा। मेरी सुनेत्रा पवार के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। मुझे लगता है कि सुनील तटकरे, छगन भुजबल और प्रफुल पटेल ने पहल कर मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा की होगी।आज सुबह मैंने अखबार में पढ़ा कि प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे ने मुख्यमंत्री से चर्चा की है, लेकिन इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी।

See also  वोटर अधिकार में शामिल होने बिहार पहुंचे पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, कहा-'मतदाताओं के अधिकार का हनन बर्दाश्त नहीं'

बाबा राइस मिल ग्रुप पर आयकर छापेमारी में 3 करोड़ कैश मिले, सबसे ज्यादा 1.25 करोड़ योगेश साहू के फ्लैट से मिला
बारामती के गोविंद बाग में हुई थी बैठक
वहीं, दोनों पार्टियों के विलय को लेकर शरद और अजित पवार के बीच बारामती के गोविंद बाग में बैठक हुई थी। ये बैठक 17 जनवरी को हुई थी और 12 फरवरी को दोनों पार्टियों के विलय पर अंतिम मोहर लगाई जानी थी। गौरतलब है कि अजित पवार का बारामती जाने के क्रम में प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। इसके बाद पार्टी के मर्जर की खबरों पर कोई भी दल कुछ खुलकर नहीं बोल रहा है। 17 जनवरी के इस वीडियो में चाचा शरद पवार और अजित पवार के बीच बातचीत चल रही है। दोनों के बीच काफी अच्छे माहौल में बातचीत चल रही है।अजित पवार इस बैठक में अपना पक्ष रखते दिख रहे हैं। बीच वाली कुर्सी पर शरद पवार बैठे हैं।

See also  लालकृष्ण आडवाणी को घर जाकर देंगी भारत रत्न राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आडवाणी की सेहत नहीं है ठीक

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now