पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है। वहीं 6 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में भी विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है।जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरनतारन, मिज़ोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा में आज मतदान हो रहा है।
लाल किले के पास हुए कार धमाके में मृतकों की संख्या 11 पहुंची, गृहमंत्री घायलों से मिले, कार मालिक सलमान पुलिस हिरासत में
बिहार में जिन दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद होगा उनमें बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा से चुनाव मैदान में है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कटिहार से, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणू देवी बेतिया, जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सुपौल, मंत्री नीरज कुमार बब्लू छातापुर से चुनाव लड़ रहे है। कई दलबदलू भी मैदान में हैं— जैसे मोहनिया से संगीता कुमारी (पहले आरजेडी, अब भाजपा), नवादा की विधवा देवी (अब जेडीयू) और मुरारी गौतम (अब लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास)। बांका के सांसद के बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन इस बार आरजेडी टिकट पर बेलहर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव में सुरक्षा ड्यूटी को लेकर उठाएं सवाल, कहा-मेघायल से बुलाए गए फोर्स झारखंड और बंगाल से नहीं
एनडीए की सहयोगी हम (हितनुस्तानी आवाम मोर्चा) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के लिए यह चरण परीक्षा की घड़ी है। हम की सभी छह सीटों पर इसी चरण में मतदान होगा, जिनमें से चार (इमामगंज, बाराचट्टी, टेकारी और सिकंदरा) पर पार्टी के मौजूदा विधायक मैदान में हैं।वहीं, आरएलएम के उम्मीदवारों में उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता (सासाराम) और उनके सहयोगी माधव आनंद (मधुबनी) शामिल हैं।कटिहार जिले की बलरामपुर और कदवा सीटों पर सीपीआई(एमएल) लिबरेशन के महबूब आलम और कांग्रेस के शकील अहमद खान लगातार तीसरी जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं।
जम्मू-कश्मीर से 2900 किलो विस्फोटक बरामद, दो डॉक्टर समेत 7 अरेस्ट, जैश के बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश
बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में मिथिलांचल से लेकर सीमांचल तो चंपारण बेल्ट से शाहाबाद-मगध क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। इस फेज़ की 122 सीटों में 101 सीटें जनरल तो 19 अनुसूचित जाति और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे, जिनमें से 40,073 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं। कुल मतदाताओं में 1.75 करोड़ महिलाएं हैं। हिसुआ सीट (नवादा) में सबसे अधिक 3.67 लाख मतदाता हैं, जबकि लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, त्रिवेणीगंज, सुगौली और बनमखी में प्रत्याशियों की संख्या सबसे ज्यादा (22-22) है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 65% से अधिक पोलिंग दर्ज हुई थी।




