लोहरदगा में झामुमो जिला समिति ने हूल दिवस मनाया, शहीदों के बलिदान को किया याद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 30, 2026

लोहरदगा में झामुमो जिला समिति ने हूल दिवस मनाया, शहीदों के बलिदान को किया याद

लोहरदगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति लोहरदगा द्वारा मंगलवार को जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में हूल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो समेत हूल क्रांति के सभी वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान और संघर्ष को याद किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि 30 जून 1855 को सिद्धो-कान्हू के नेतृत्व में शुरू हुआ संताल हूल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक घटना थी। यह आंदोलन अंग्रेजी शासन, महाजनी शोषण और जमींदारी व्यवस्था के खिलाफ आदिवासी समाज के स्वाभिमान, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि हूल दिवस हमें अपने इतिहास, संस्कृति और शहीदों के बलिदान को याद रखने तथा उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ आदिवासी, दलित, पिछड़े और गरीब वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है। शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर सामाजिक न्याय, शिक्षा, विकास और भाईचारे को मजबूत करना होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने इतिहास और विरासत को जानें तथा समाज और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान केद्रीय सदस्य निरु शांति अख्तर अंसारी भगत जिला सचिव अनिल उराव जिला उपाध्यक्ष बुधुया उराव सह सचिव अख्तर आंसरी सेंहा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम अफरोज आलम सुसमा उराव भंडरा प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम किसको प्रखंड अध्यक्ष बिनेस गुप्ता नगर अध्यक्ष अकास साहू कुडू अध्यक्ष संकर उराव कैरो प्रखंड अध्यक्ष सजाद अंसारी सदर कृष्णा उराव सायमनंद लोहरा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

See also  जमशेदपुर में मिर्च पाउंटर छिड़कर दिनदहाड़े लूट,कारोबारी से 30 लाख रुपये लेकर हो गए फरार,भागते समय की फायरिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now