IPL के जिस ‘चंपक’ से खेल धोनी रहे थे , बच्चों की कॉमिक बुक ‘चंपक’ ने ठोंका मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

ms-dhoni-robotic dog champak

नई दिल्लीः IPL में रोबोटिक कैमरा चंपक तो आपकी निगाहों में जरुर पड़ा होगा । महेंद्र सिंह धोनी को भी आपने इस रोबोटिक डॉग के साथ खेलते हुए देखा होगा । अब ये ‘चंपक’ सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है । दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट में दिल्ली प्रेस ने याचिका दायर कर के आरोप लगाया है कि रोबोटिक कैमरे का नाम चंपक रख कर BCCI ने रजिस्टर्ड ट्रेड मार्क नियमों का उल्लंघन किया है । 

BCCI के खिलाफ याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को चंपक मैगजीन द्वारा दायर ट्रेडमार्क उल्लंघन याचिका पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नोटिस जारी किया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हाल ही में पेश किए गए एआई रोबोट डॉग का नाम “चंपक” रखकर BCCI ने उनके पंजीकृत ट्रेडमार्क का उल्लंघन किया है।

रोबोटिक डॉग का नाम है ‘चंपक’

यह रोबोट डॉग BCCI और प्रसारण तकनीकी कंपनी wTVision व Omnicam के सहयोग से IPL में पेश किया गया है। चंपक मैगजीन की ओर से दलील दी गई कि नाम का व्यावसायिक उपयोग ट्रेडमार्क का अनुचित लाभ उठाने जैसा है।

‘चंपक’ पर 9 जुलाई को सुनवाई

कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को यह स्पष्ट करना होगा कि नाम के इस्तेमाल में व्यावसायिक तत्व किस प्रकार शामिल है। वहीं BCCI की ओर से सीनियर एडवोकेट जे साई दीपक ने दलील दी कि “चंपक” कोई नया शब्द नहीं, बल्कि एक आम नाम और फूल का नाम भी है।अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now