डेस्कः चीन का एक इन्फ्लूएंसर अजब गजब कारणों से चर्चा में आ गया है। दरअसल इस शख्स ने ऐब्स बनाने की चाहत में हजारों नहीं, लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी शख्स ने 8 पैक ऐब्स बनाने के लिए कथित तौर पर हयालूरोनिक एसिड इंजेक्शन पर करीब 40 लाख युआन यानी लगभग 46 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
चीनी सोशल मीडिया पर इस शख्स को एंडी हाओ तिएनन के नाम से जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक यह शख्स उत्तर-पूर्वी चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत का रहने वाला है और उसके लगभग 1 लाख फॉलोअर्स हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाओ ब्यूटी और फैशन कंटेंट पोस्ट के लिए जाने जाते हैं।
हाल ही में एक पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि उनके शरीर के 20 प्रतिशत हिस्से में अब हयालूरोनिक एसिड है। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य ऐसे करीब 10,000 इंजेक्शन लगवाना है और उन्होंने इस प्रक्रिया का 40 प्रतिशत पूरा कर लिया है।
उन्होंने एक वीडियो में कहा, “मैं पूरी तरह से सहमत हूं कि कायरों में मांसपेशियाँ नहीं बढ़तीं। लेकिन मैंने इतने इंजेक्शन लगवा लिए हैं कि मैं अब कायर नहीं रहा। क्या आप भी ऐसा करने की हिम्मत कर सकते हैं?”
हाओ ने आगे कहा है कि अगर कृत्रिम ऐब्स तीन साल तक टिके रहे तो वे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने ऐब्स पर अखरोट तोड़ते हुए एक लाइव-स्ट्रीम करूंगा ताकि सभी देख सकें।”
यूपी में भ्रष्टाचार के रैकेट का खुलासा, एआरटीओ और पीटीओ समेत 8 के खिलाफ FIR, 2 गिरफ्तार




