झारखंड के पलामू में हुई सबसे ज्यादा बारिश, लोहरदगा में वज्रपात से पति की मौत, पत्नी झूलसी, लातेहार में मजदूर की गई जान

झारखंड के पलामू में हुई सबसे ज्यादा बारिश, लोहरदगा में वज्रपात से पति की मौत, पत्नी झूलसी, लातेहार में मजदूर की गई जान

रांचीः गुरूवार को राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश पलामू के डालटनेगंज में हुई। यहां एक दिन में 40.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके साथ ही सबसे अधिक तापमान भी यहीं दर्ज किया गया। एक मई को रांची में 12.6 मिमी बारिश हुई। जमशेदपुर में 7.8 मिमी, बोकारो में 24.4 मिमी, देवघर में 9 मिमी, हजारीबाग में 24.5 मिमी, खूंटी में 8.5 मिमी और सिमडेगा में 3 मिलीमीटर बारिश हुई। दुमका-पाकुड़ के साथ संताल इलाके में बारिश के साथ वर्जपात भी हुई।

रांची के ओरमांझी में हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप में लूट, दुकानदार पर किया हमला
लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित दतरी गांव में वज्रपात से पति की मौत हो गई जबकि पत्नी वज्रपात में झुलस कर घायल हो गई है। महिला का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के दतरी गांव निवासी तपेश्वर उरांव के रूप में हुई है। इस घटना में तपेश्वर की पत्नी 35 वर्षीय राधिका उरांव गंभीर रूप से झुलस गई है।
लातेहार के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चेटुआग गांव में गुरुवार को बेमौसम बारिश के साथ वज्रपात हो गई। इस घटना में वज्रपात की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य मजदूर और दो बच्चे घायल हो गए।मजदूर की पहचान पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर गांव का रहने वाला था।

DGP अनुराग गुप्ता को रिटायर्ड करने पर झारखंड सरकार असहमत, केंद्र को भेजा जवाब
मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उत्तरी केरल के साथ-साथ पश्चिमी मध्यप्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, कर्नाटक से लेकर समुद्र तल तक एक नॉर्थ-साउथ ट्रफ गुजर रहा है। इतना ही नहीं, उत्तरी बांग्लादेश और उससे सटे इलाकों में चक्रवात भी बना हुआ है, जिसका असर अभी झारखंड समेत भारत के अलग-अलग राज्यों में देखा जा रहा है।
झारखंड में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। समुद्र से नमी वाली हवा आ रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 दिन में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि होने का अनुमान है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now