- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

दूल्हे को सांप ने कांटा, हल्दी की रात शादी की खुशियां मातम में बदली

दूल्हे को सांप ने कांटा, हल्दी की रात शादी की खुशियां मातम में बदली

मुंगेरः असरगंज थाना क्षेत्र के बड़ी कोरियन गांव में बुधवार की रात एक हृदयविदारक घटना घटी। यहां शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को एक विषैले सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान भागलपुर के मायागंज अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

a56bb08f 5d94 4326 a0d3 4258b0b45e69
कैसे घटी घटना?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ी कोरियन निवासी गणेश प्रसाद सिंह के इकलौते पुत्र नीरज कुमार की शादी बेलहर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में तय हुई थी। घर में हल्दी की रस्म की तैयारियां और उत्सव का माहौल था। इसी बीच नीरज फोन पर बात करने के लिए घर से बाहर अंधेरे में निकला, जहां एक विषैले सर्प ने उसे डस लिया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम:
परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में नीरज को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, असरगंज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज (भागलपुर) रेफर कर दिया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था और इलाज के दौरान नीरज की मृत्यु हो गई। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी दो बहनें हैं। इकलौते चिराग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  फार्मर्स फर्स्ट प्रोग्राम के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now