युवती ने युवक के कपड़े उतारे, बेहोशी की हालत में होटल में बनाया अश्लील वीडियो, BJP नेता समेत 3 गिरफ्तार

युवती ने युवक के कपड़े उतारे, बेहोशी की हालत में होटल में बनाया अश्लील वीडियो, BJP नेता समेत 3 गिरफ्तार

डेस्कः यूपी के आगरा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर युवक से ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में एक भाजपा नेता भी बताया जा रहा है। तीनों ने एक होटल में युवक को बुलाकर उसे बेहोश करके उसकी अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

बिहार में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर भतीजा के साथ मारपीट
आवास विकास कालोनी सेक्टर आठ निवासी युवक की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने उसे शादी कराने का झांसा दिया। लड़की से मुलाकात कराने के लिए जैन होटल बुलाया। आरोप है कि युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद युवती ने योजना के तहत युवक को निर्वस्त्र कर दिया। उसके साथ अपनी अश्लील वीडियो बनवाई। वीडियो दिखाकर युवक को धमकाया गया। दुराचार के मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी गई। कानूनी नोटिस भेजा गया।

कैंसर, मौत की झूठी अफवाह से लेकर जादू-टोना तक… प्रिसिंपल की दीवानगी में महिला टीचर की सनक
पीड़ित युवक ने बुधवार को एक आरोपित को दीवानी में पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शकील, विराट, पिंकी, मनीष सहानी और जैन होटल के कर्मचारी व संचालक को नामजद किया था। पुलिस ने गुरुवार को शकील को जेल भेजा था। इंस्पेक्टर न्यू आगरा राजीव त्यागी ने बताया कि मुकदमे में वांछित मथुरा निवासी पिंकी, मनीष सहानी और विराट को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। मनीष सहानी भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा का पूर्व पदाधिकारी है।

महिला नक्सल कमांडर सुजाता ने किया सरेंडर, एक करोड़ का था इनाम
सामने आ सकते हैं और पीड़ित
पुलिस को आशंका है कि गैंग ने पहली बार इस अंदाज में घटना को अंजाम नहीं दिया है। आरोपित शकील से पूछताछ में यह खुलासा हुआ था कि वह इस तरह कई लोगों को हनी ट्रैप कर चुके हैं। उनसे रकम भी वसूल चुके हैं। इस बार निशाने पर जिसे लिया वह ज्यादा पैसे वाला नहीं है। वे फेसबुक और सोशल मीडिया पर लोगों को जाल में फंसाया करते थे। पुलिस यह मानकर चल रही है कि आरोपियों के खिलाफ और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now