ED ने भी विनय चौबे के संपत्ति की शुरू की जांच, अवैध मिली तो जब्त होगी निलंबित IAS की संपत्ति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 23, 2025

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट 31 जुलाई को करेगी अगली सुनवाई

रांचीः प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड में शराब घोटाले के दो अलग-अलग मामलों में इंफोर्समेंट केस इंफॉमेंशन रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज कर जांच तेज कर दी है। ईडी ने पीएमएलए के तहत निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की चल-अचल संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी है। एसीबी को जांच के दौरान विनय चौबे के पास करीब 1.27 करोड़ की अवैध संपत्ति मिली है। अपराध से अर्जित संपत्ति (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) की पुष्टि होने पर इन्हें मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत जब्त किया जाएगा।

रांची नगर निगम के 53 में से 25 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व, वार्ड आरक्षण गजट किया गया जारी
जांच को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने हाल ही में होटवार जेल में बंद मैनपावर सप्लाई करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के तीन निदेशकों से पूछताछ की है। इधर, आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) भी कर रहा है। एसीबी के अनुसार विनय चौबे ने नौकरी के दौरान करीब 2.20 करोड़ रुपये की वैध आय अर्जित की, जबकि उनसे, उनके सहयोगियों और परिजनों के खातों में लगभग 3.47 करोड़ रुपए का लेन-देन पाया गया। यह ज्ञात आय से 53% अधिक बताई गई है। ईडी इसी रिपोर्ट पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रहा है। वहीं,महाराष्ट्र से गिरफ्तार जगन तुकाराम देसाई से ईडी रांची जेल में पूछताछ करेगा।

See also  BIT Mesra पटना में 11अक्टूबर को गूंजेगा Under 25 Summit, युवाओं के लिए Innovation, Culture और Entertainment का धमाका,Surprise Guest बनेंगे आकर्षण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now