- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

ट्रेन के थर्ड एसी कोच में डॉग ने की यात्रा, कंबल और चादर भी दिया; वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने बिठाई जांच

dog_in_train

डेस्कः ट्रेन के थर्ड एसी कोच में बर्थ पर सित-जू डॉग का यात्रा करते हुए वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में थर्ड एसी कोच में यात्रियों के बीच मिडिल बर्थ पर कुत्ता लेटा हुआ है, उसकी सहूलियत के लिए उसे कंबल और चादर भी उपलब्ध कराया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने इसकी जांच शुरू करा दी है। हालांकि ‘लाइव दैनिक’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो गोरखपुर से जम्मूतवी जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस (12587) का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन के कोच बी-6 में एक बर्थ पर पालतू डॉग ने गोरखपुर से लखनऊ तक यात्रा की। कोच अटेंडेंट ने डॉग के पालक को चादर और कंबल भी उपलब्ध कराया।

थर्ड एसी कोच में 51 नंबर बर्थ पर एक पालतू कुत्ता लेटा हुआ था। वीडियो जिस दिन का बताया जा रहा है कि उस दिन यह बर्थ किसी पुष्पा के नाम से बुक थी। उसी कोच में 55 नंबर बर्थ भी पुष्पा के नाम आरक्षित थी। दोनों बर्थ गोरखपुर से लखनऊ तक की यात्री के लिए आरक्षित कराई गई थी।

धनबाद में सरेआम युवक को मार दी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

बताया जा रहा है कि सफर के दौरान कोच में बर्थ पर कुत्ते को ले जाने पर कुछ यात्रियों ने आपत्ति भी जताई, इसके बावजूद टीटीई या किसी अन्य रेलवे स्टॉफ ने उसे नहीं हटाया। डॉग की मालकिन का कहना था कि टिकट भी उन्होंने लिया है। इसके बाद किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

स्टेशन निदेशक अमनदीप गुप्ता का कहना है कि एसी थ्री कोच में अगर किसी ने कुत्ते को लेकर सफर किया है तो यह नियम के खिलाफ है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पालतू जानवरों को ले जाने के लिए यात्री पार्सल के जरिए बुकिंग कराकर उसे गार्ड यान केज में रख सकते हैं। इसके साथ ही अगर यात्री फर्स्ट एसी में टिकट बुक कराता है और पूरा कूपा या केबिन उसी का है तो पार्सल के जरिए बुकिंग कराकर जानवर को ले जा सकता है।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया ओपन चैलेंज, जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now