लोहरदगा के पेशरार प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में पहुंचे उपायुक्त ने SIR अभियान की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, कहा- एक भी पात्र मतदाता नहीं छूटना चाहिए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2026

लोहरदगा के पेशरार प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में पहुंचे उपायुक्त ने SIR अभियान की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, कहा- एक भी पात्र मतदाता नहीं छूटना चाहिए

लोहरदगा : एसआईआर अभियान को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने के लिए उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना गुरुवार को पेशरार प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव रोरद और केरार पहुंचे। उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों पर चल रहे गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों का औचक निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्य की रफ्तार अपेक्षा से धीमी मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को कड़ी फटकार लगाते हुए अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए-सह-निर्वाचन नोडल पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

1 9

समय सीमा में पूरा करें काम, कोई पात्र मतदाता नहीं छूटे
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रोरद पंचायत के मतदान केंद्र संख्या-16 एवं 17 तथा केरार गांव के मतदान केंद्र संख्या-09 का निरीक्षण किया। यहां गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को स्पष्ट निर्देश दिया कि अगले चार से पांच दिनों के भीतर सभी लंबित कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इसलिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए।

See also  Lohardaga: इंसास रायफ़ल और 100 राउंड गोलियों के साथ पुलिस के जवान ने खुद को किया घर में बंद, पहले ASI को मारी गोली फिर बीवी बच्चों के सामने करता रहा फ़ायरिंग, कई पुलिसकर्मी भी है फंसे, SP आवास के पीछे की घटना

2 9

एएसडी सूची का शत-प्रतिशत सत्यापन करने का निर्देश
उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत) मतदाताओं की सूची की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थानांतरित मतदाताओं की नई जगह पर मैपिंग का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही गणना प्रपत्रों के वितरण से लेकर डिजिटाइजेशन तक की पूरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ संपन्न की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।

3 9

बीएलओ के सहयोग के लिए लगाए जाएंगे अतिरिक्त कर्मी
संदीप कुमार मीना ने प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) को निर्देश दिया कि अभियान में तेजी लाने के लिए बीएलओ के सहयोग हेतु अतिरिक्त कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मी पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर एसआईआर अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

4 95 86 97 88 7

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now