बिहार में भीड़ का क्रूर चेहरा! जादू-टोना के शक में दो लोगों को पिलाया मल, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 14, 2025

बिहार में भीड़ का क्रूर चेहरा! जादू-टोना के शक में दो लोगों को पिलाया मल, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

डेस्कः बिहार के कटिहार से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जादू – टोना के अंधविश्वास में कुछ लोगों ने दो व्यक्तियों के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी , जबरन उन दोनों व्यक्तियों को बांध कर मेला पिलाने का वीडियो सामने आया है । जैसे ही यह मामला पुलिस प्रशासन तक पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार लिया है।

Republic Bharat News चैनल की पत्रकार का वीडियो वायरल, पहले ID को काटा फिर उस पर थूक दिया
यह वीडियो कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के मरघीया गांव के वार्ड नबंर 4 की है । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है कि कैसे जादू – टोना के अंधविश्वास में डूबे कुछ लोगों ने मिल कर दो व्यक्तियों के साथ दिल को झकझोर देने वाली घटना को अंजाम दिया है । जिसमें साफ दिख रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने दो व्यक्तियों को बिजली के खंभे से बांध कर रखा है, और प्लास्टिक के बोतल में मेला डालकर उन्हें जबरन खिलाया जा रहा है। पीड़ितों की पहचान उमेश मंडल और मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि गांव में कुछ लोग बीमार पड़ गए ,जिसके बाद इन दोनों पर जादू-टोना करने का संदेह जताया गया है। जिसके बाद भीड़ ने इस तरह के शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया।

See also  धनबाद में बीजेपी ने बुलाया था अभिनंदन समारोह, बाबूलाल मरांडी के सामने होने लगी तू-तू मैं-मैं; सम्मान के लिए  भिड़ गए कार्यकर्ता

10 साल के बेटे ने मां सोना शर्मा और फैजान को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, इसके बाद वाराणसी में रिश्ते हुए शर्मसार
वीडियो वायरल होते ही यह मामला पुलिस प्रशासन तक पहुंची , जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गाया । वहीं कटिहार SP शिखर चौधरी ने बताया की दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है और बाकी आरोपियों की तलाशी की जा रही है ,अगर जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने इस पूरे मामले को अंधविश्वास से जुड़ा हुआ बताया है ,और चेतावनी दी है कि इस तरह के मामले में कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ,उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें,न कि खुद सजा देने की कोशिश करें ।

See also  झारखंड पर भी तूफान फेंगल का असर; आज से बदलेगा मौसम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now