पलामू ACB की बड़ी कार्रवाई, लातेहार के घूसखोर राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2025

पलामू ACB की बड़ी कार्रवाई, लातेहार के घूसखोर राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार

लातेहारः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पलामू एसीबी की टीम ने लातेहार में घूसखोर राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर उसे 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

इरफान अंसारी को झटका, डॉक्टर राजकुमार को बड़ी राहत, रिम्स निदेशक को हटाने का आदेश राज्य सरकार ने लिया वापस
एसीबी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार सिन्हा जमीन म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत की डिमांड की थी। पीड़ित की ओर से की गई शिकायत की सत्यता के बाद एसीबी की टीम ने सुनील कुमार सिन्हा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार सिन्हा को लेकर पलामू चली गई।

See also  साहिबगंज में खड़ी ट्रेन की बोगी में नाबालिग से यौनाचार, आरोपी फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now