महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ाया सिपाही, मोहल्लावालों ने कूट दिया, प्रशासन ने मुश्किल से बचाई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 4, 2025

Jaunpur-news

डे्स्कः यूपी के जौनपुर में एक महिला के घर में घुसकर रंगरेलियां मना रहे यूपी पुलिस के एक सिपाही को पड़ोसियों के रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद बाहर निकाल कर उसकी पिटाई कर दी गई। मामला केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। अब पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटना बुधवार की है।

केराकत कोतवाली में तैनात एक सिपाही मोहल्ले की उस महिला के घर अकसर आता-जाता रहता था। इस दौरान वह पुलिस की वर्दी में नहीं रहता था। लगातार सिपाही का महिला के घर में रोजाना जाना आसपास के लोगों को अटपटा लगता था। मामला गड़बड़ समय आया तो पड़ोस के युवकों ने निगाह रखनी शुरू कर दी।

22 केंद्रों पर बीपीएससी की दोबारा परीक्षा आज, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

पड़ोसियों ने सिपाही को दबोचा

सिपाही को रोजाना महिला के घर आते-आते देख युवकों ने उसे पकड़ने की योजना बनानी शुरू कर दी। बुधवार की रात जब सिपाही महिला के घर में घुसा तो लोगों ने बाहर भीड़ लगा ली। इसके बाद दरवाजा पीट कर उसे बाहर निकालने के लिए कहने लगे। खुद को गिरता देख महिला ने दरवाजा खोलकर पहले तो लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाई। इसके बाद भी लोग नहीं और घर में घुसकर सिपाही को बाहर निकाल लिया।

See also  हवा में तीन बार गोता खाया विमान, अमृतसर से लखनऊ आ रही फ्लाइट में मच गई चीख-पुकार

आपत्तिजनक हाल में मिले दोनों तो हुई पिटाई

महिला के घर में जब दोनों आपत्तिजनक हाल में मिले तो लोग आग बबूला हो गए। दरवाजा खुलवाने के बाद घर के भीतर घुसे लोगों ने वहीं पर सिपाही की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोग घटना की वीडियो भी बनाने लगे। किसी ने सूचना दी तो वहां केराकत कोतवली की फोर्स भी पहुंच गई।किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर सिपाही को वहां से बचाकर अपने साथ ले गई।

फाइव स्टार होटल जैसा बेड-बाथरूम, हाईटेक वैनिटी वैन; प्रशांत किशोर के अनशन में हो रही चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now