आज और कल चलेगी शीतलहरी, रांची समेत कई जिलों में ठंड और कोहरे का सितम जारी, स्कूल बंद

आज और कल चलेगी शीतलहरी, रांची समेत कई जिलों में ठंड और कोहरे का सितम जारी, स्कूल बंद

रांचीः मौसम केंद्र ने अनुमान किया है कि झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में पांच और छह जनवरी को शीतलहरी चल सकती है। इसका सबसे अधिक असर उत्तरी, परिश्चमी और मध्य भागों में पड़ सकता है। इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। इसे देखते हुए रांची, जमशेदपुर और हजारीबाग में जिला प्रशासन ने पांच और छह जनवरी को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
रविवार को राजधानी में दिनभर धूप-छांव की आंखमिचौली देखने को मिली। खिली धूप नहीं रहने से ठंड का असर देखने को मिला।वहीं, जिले के बाहरी क्षेत्रों में अहले सुबह घने कोहरे का असर भी दिखा। ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। हालांकि, शीतलहर होने के बावजूद लोगों की भीड़ शहर के पार्कों में देखने को मिल रही है।रविवार को भी दिनभर रांची में आंशिक बादल छाए रहे, जिस कारण धूप का असर नहीं हुआ और लोगों को कनकनी का सामना करना पड़ा।

See also  रांची के आसमान पर छाया कुहासा, झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, कल से बारिश और वज्रपात के आसार

विनय चौबे ही नहीं उनका स्टॉफ भी हैं करोड़ों का मालिक, ACB की जांच में हुआ खुलासा
अगले तीन दिनों गिरेगा तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकार्ड किया गया।वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी Weather Forecast में बताया गया कि 5 जनवरी को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज के अलावा उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में घना कोहरा का असर देखने को मिलेगा।वहीं, निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला और बोकारो में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी। इन जिलों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 6 जनवरी को उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों 5, 6 और 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों तक यानी 8 और 9 जनवरी को तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

See also  रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज होगी बारिश, ओलावृष्टि कल से, 5-7 डिग्री तक गिरेगा पारा

महिला IAS के घर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक और युवतियां, महीनों से चल रहा था धंधा
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान
5 जनवरी : अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस – सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा
6 जनवरी : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस – सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा
7 जनवरी : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस – सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा
8 जनवरी : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस – आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा सुबह में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
कांके में कनकनी, धूप-छांव के बीच बना रहा ठंड का असर
कांके क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान ठंड का असर साफतौर पर महसूस किया गया। सुबह की शुरुआत ठिठुरन के साथ हुई जबकि दिन चढ़ने के साथ ही खिली धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई। मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री तक लुढ़क गया, जिससे सुबह के समय कंपकंपी बढ़ गई।मौसम विज्ञानी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि इस अवधि में वर्षा का कोई असर नहीं पड़ा और वर्षा शून्य मिमी दर्ज की गई। हवा की गति भी काफी मंद रही, जो मात्र 1.1 किमी प्रति घंटा आंकी गई। धीमी हवाओं के कारण ठंड का असर पूरे दिन लगभग स्थिर बना रहा लेकिन कनकनी का असर देखने को मिला।सुबह और शाम की ठंड के बीच दोपहर में निकली धूप से बाजारों, चौक-चौराहों और सड़कों पर सामान्य चहल-पहल नजर आई। लोग अलाव तापते और धूप सेंकते दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, ऐसे में नागरिकों को ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

See also  Jharkhand Weather: झारखंड के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का ताजा अपडेट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now