दुमका आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आम लोगों की समस्याओं को सुना, संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निवारण का दिया निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 3, 2026

दुमका आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आम लोगों की समस्याओं को सुना, संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निवारण का दिया निर्देश

दुमकाः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका प्रवास के दूसरे दिन अपने खिजुरिया स्थित आवास पर आम लोगों से उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों को सुनने के उपरांत संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को इनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देश दिए।

रांची नगर निगम में मेयर पद के लिए रमा और रोशनी खलखो में होगा मुकाबला, BJP ने प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “हमारी सरकार आम जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। यह सरकार गांव की सरकार है। राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान कर रही हैं। सभी पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। मौके पर उपस्थित लोगों ने राज्य सरकार की सभी योजनाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

See also  रामगढ़ में CCL कर्मी की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now