यूपी के मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर गणेश घाट चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब कोर्ट मैरिज के बाद दुल्हन बीच रास्ते कार से कूदकर भाग निकली। बाद में पीछा कर उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान सड़क पर देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मुंडाला निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र भूप सिंह ने दावा किया कि रुद्रपुर निवासी एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी। वह उसे कार से अपने घर ला रहा था। कार में बिचौलिया अनुज चौधरी भी मौजूद था।
इसी बीच गणेश घाट पर दुल्हन और उसकी सहेली ने टॉयलेट का बहाना बनाकर कार रुकवाई और कूदकर भाग निकलीं। दोनों महिलाएं पास बन रहे नए बाईपास की तरफ दौड़ीं, लेकिन अनुज चौधरी और विजेंद्र के अन्य साथियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान महिलाओं और लड़के पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा भी हुआ। सूचना पर डायल–112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
बाहुबली अनंत सिंह के आने से पार्टी नेता की छवि धूमिल हो सकती है.., JDU में छोटे सरकार पर मतभेद
अनुज चौधरी का आरोप है कि बिचौलिया मंजू ने एक लाख रुपये लेकर विजेंद्र की शादी कराई थी। रुद्रपुर कोर्ट में विवाह की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दुल्हन को घर ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में दोनों महिलाओं ने भागने की कोशिश की। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, लेकिन वे अपना सही पता और पूरा प्रकरण स्पष्ट नहीं बता रही हैं। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं के ठगी गिरोह से जुड़े होने की आशंका है। आगे की जांच की जा रही है।
वहीं, मुरादाबाद के ही छजलैट के गांव रवाना निवासी पिंकी पत्नी परविंद्र ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे वह फैक्ट्री में काम करने जा रही थी। रास्ते में अगवानपुर चीनी मिल के पास अगवानपुर निवासी सचिन, उसकी मां पुष्पा और बहन सोनम ने घेरकर पीटा। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मां-बेटी समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
‘बीड़ी और बिहार’ पोस्ट को लेकर बैकफुट पर कांग्रेस, केरल सोशल मीडिया चीफ का इस्तीफा












