रेवाड़ी: शादी के बाद हर दूल्हा-दुल्हन का सबसे खास दिन सुहागरात की रात होती है। इस रात नवविवाहिता पूरी तरह एक दूसरे के हो जाते हैं और एक नए जीवन की शुरुआत होती है। हर कपल चाहते है कि यह रिश्ता सातों जन्म तक चले। ऐसा ही कुछ सोचकर हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाले एक शख्स ने शादी की और सुहागरात पर दुल्हन के साथ रातभर जगा लेकिन, जब वह सुबह देर से उठा तो वह रोते-रोते अपनी मां के पास पहुंचा और बोला मेरी पत्नी बेडरूम में नहीं है।
खंडोडा गांव के जलदीप की मुलाकात सोहले नाम के एक आदमी से हुई। सोहले कई शादियां करवा चुका था उसकी बात में आकर जलदीप के पिता ने भी सोहले से जलदीप की शादी के लिए लड़की तलाश करने को कहा। लड़की से मिलवाने के लिए सोहले ने 2 लाख रुपये की मांग की। बेटे के प्यार में पिता ने पैसे देने को हां कर दिया।
सोहले मई में जलदीप के पिता को अपने गांव यूपी लेकर गया, यहां जलदीप की मुलाकात पूजा से कराई गई। पूजा सबको पसंद आ गई, इसके बाद रिश्ता पक्का कर दिया गया। 4 जून को उन्हें दूल्हा-दुल्हन को मंदिर में ले जाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई। इसके बाद यूपी से विदा लेकर 5 जून को लड़के वाले अपने घर पहुंचे, जहां पर दूल्हा-दुल्हन का गृह प्रवेश करवाया गया।
मुंह दिखाई में दुल्हन को चांदी की पायल और सोने का मंगलसूत्र दिया गया था। इसके बाद रात के समय जलदीप और उसकी पत्नी मैं चौबारे में सोने के लिए चले गए। सुहागरात की अगली सुबह जब दूल्हे ने उठकर देखा तो उसकी पत्नी पूजा बिस्तर पर नहीं थी। फिर जलदीप ने पूरे घर में देखा तो वह कहीं नहीं थी। तलाशी लेने पर पता चला कि घर के गहने और पैसे सब गायब हैं। पूजा शादी में दिए सारे गहने व 20 हजार रुपए कैश लेकर फरार हो गई थी।
जलदीप के पिता ने रेवाड़ी के बावल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारी SI सुरेंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुल्हन व आरोपी बिचौलिए की तलाश की जा रही है। पीड़ित के बताए पते पर भी पुलिस छापेमारी करेगी।
झारखंड में आज फिर बरसेगी आफत! बिहार में आंधी-बिजली का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम












