बाहुबली अनंत सिंह के आने से पार्टी नेता की छवि धूमिल हो सकती है.., JDU में छोटे सरकार पर मतभेद

anant_singh_Nitish_kumar

बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होने वाला हैं। बिहार चुनाव को लेकर हलचल बहुत तेज हो गई है। इस बीच इस बात की चर्चा काफी तेज है कि बाहुबली अनंत सिंह जल्द ही जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो सकते हैं। अनंत सिंह के जदयू में आने की अटकलों के बीच पार्टी के भीतर मोकामा के पूर्व विधायक को लेकर मतभेद भी उभरने लगे हैं। छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने पिछले महीने मोकामा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ रोड शो भी किया था।

इसके बाद अनंत सिंह ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से उनके घर पर जाकर मुलाकात भी की थी। पटना में अशोक चौधरी के आवास पर उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी हुई थी। चर्चा है कि अनंत सिंह मोकामा से इस बार जदयू के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकते हैं।

‘बीड़ी और बिहार’ पोस्ट को लेकर बैकफुट पर कांग्रेस, केरल सोशल मीडिया चीफ का इस्तीफा

- Advertisement -
LD-advertisement

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राष्ट्रीय जनता दल की विधायक हैं। हालांकि, पिछले साल जनवरी के महीने में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान नीलम देवी ने विधानसभा के अंदर जदयू का समर्थन किया था। हालांकि, जदयू के सभी नेता अनंत सिंह को लेकर एकमत नहीं दिख रहे हैं।

- Advertisement -
royal-soler-new

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ से बातचीत में उनकी संभावित उम्मीदवारी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि वो (अनंत सिंह) पार्टी के सदस्य भी नहीं हैं। वो चुनाव कैसे लड़ सकते हैं? आपराधिक छवि की वजह से नीतीश सरकार ने खुद कई बार उन्हें जेल भेजा।

पार्टी को ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करने से बचना चाहिए। इससे हमारे पार्टी के नेता की छवि धूमिल हो सकती है। अनंत सिंह की एकमात्र शख्स हैं जिन्होंने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार ने चुनाव में टिकट बेचा था, यह बात विपक्ष ने भी नहीं कहा है।’ बता दें कि नीरज कुमार जदयू के एमएलसी भी हैं और कहा जा रहा है कि मोकामा विधानसभा सीट से वो चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में भी हैं।

नोटबंदी के दौरान कारखाना खरीदने के लिए 450 करोड़ के दिए पुराने नोट, शशिकला पर CBI का आरोप

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now