नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी ने जेल में दे दी जान, 27 अप्रैल को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी ने जेल में दे दी जान, 27 अप्रैल को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

दुमकाः अपनी 14 साल की नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी ने दुमका सेंट्रल जेल में फांसी लगाकर जान दे दी। जेल के बाथरूम में आरोपी चाचा का शव फंदे से लटका मिला। जेल में बंद एक अन्य कैदी की उसपर नजर पड़ी तो उसने इसकी सूचना जेलकर्मी को दिया। इसके बाद आरोपी पवन राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Reality Show में उतरवाये जा रहे है महिला प्रतियोगी के ब्रा और पेंटी, पूछे जा रहे हैं से’क्स के पोजिशन, लोगों का फूटा गुस्सा तो निशिकांत दुबे ने कहा कमेटी करेगी कार्रवाई
16 अप्रैल को मसलिया थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव की रहने वाले पवन राय ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर खेत में उसकी हत्या कर दी। अगले दिन पुलिस ने उसका शव बरामद किया। 10 दिन के बाद 27 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 28 अप्रैल से आरोपित ने खाना-पीना छोड़ दिया। 30 अप्रैल को जेल प्रशासन के समझाने पर उसने खाना-पीना शुरू किया।

DGP अनुराग गुप्ता को रिटायर्ड करने पर झारखंड सरकार असहमत, केंद्र को भेजा जवाब
एक मई को दोपहर में वह नहाने के लिए जेल के बाथरूम में गया। बाथरूम में ही गमछे के सहारे फांसी लगा ली। उसको लटकता हुआ देख बाकी कैदियों ने नीचे उतारा। जेल के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी। इसके बाद पवन को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ईसीजी के बाद मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now