चतरा में ACB ने घूस लेते राजस्व कर्मी सतीश कुमार को किया गिरफ्तार, म्यूटेशन के नाम पर ले रहा था रिश्वत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 15, 2026

चतरा में ACB ने घूस लेते राजस्व कर्मी सतीश कुमार को किया गिरफ्तार, म्यूटेशन के नाम पर ले रहा था रिश्वत

चतरा : सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की।एसीबी की टीम ने म्यूटेशन कराने के एवज में दस हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई सदर अंचल के कर्मचारी भवन से हुई है। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को अपने साथ हजारीबाग ले गई।

जानकारी के अनुसार, लेम पंचायत हल्का सात में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद द्वारा एक व्यक्ति से जमीन के म्यूटेशन के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत मांगे जाने की शिकायत संबंधित व्यक्ति ने एसीबी से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने मामले को सही पाया और राजस्व कर्मचारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत मंगलवार को शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर राजस्व कर्मचारी के पास पहुंचा। जैसे ही सतीश कुमार ने दस हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

See also  SSC CGL Result 2025: जेएसएससी सीजीएल का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम राजस्व कर्मचारी को अपने साथ हजारीबाग ले गई, जहां उससे पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एसीबी की इस कार्रवाई से सदर अंचल सहित राजस्व विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now