47वीं जूनियर बॉयज नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन, पूर्व सांसद धीरज साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2026

47वीं जूनियर बॉयज नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन, पूर्व सांसद धीरज साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए शामिल

डेस्कः बुधवार को दिल्ली के पीतमपुरा स्थित सर्वोदय को-एड विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित 47वीं जूनियर बॉयज नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। आयोजनकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

a 1

समापन समारोह के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा हैंडबॉल खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अपने कौशल, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

b 1

इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। खेल न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि आज के युवा खिलाड़ी ही देश का भविष्य हैं और ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन उन्हें आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं।

See also  धौनी के खिलाफ दाखिल मानहानि केस की सुनवाई टली, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- धौनी को दी जाए मुकदमे की जानकारी

c 1

साहू ने कहा कि हैंडबॉल जैसे खेलों को और अधिक प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने खिलाड़ियों से पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाए रखने की अपील की और कहा कि निरंतर अभ्यास, मेहनत और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

d

पूर्व सांसद ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इतनी उत्कृष्ट व्यवस्था के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करना प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने दिल्ली हैंडबॉल संघ और सभी सहयोगी संस्थाओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

efgh

समापन समारोह में खेल अधिकारियों, विभिन्न राज्यों के टीम प्रतिनिधियों, कोचों, रेफरी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। 47वीं जूनियर बॉयज नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप ने न केवल युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया, बल्कि खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया।

See also  पटना में बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या, परिवार वालों को फुफेरे भाई पर शक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now