बदायूंः बदायू से एक हैरान करने वाली खबर आई है। हनीमून के लिए पत्नी के साथ नैनीताल जाने की तैयारी कर रहा था। भगवान का शुक्र है…मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया, मेरे लिए यही काफी है। माथे से पसीना पोछते युवक ने इतना कहा और पत्नी को उसके प्रेमी के साथ कोतवाली में छोड़कर घर चला गया। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई न ही खर्च आदि वापस मांगा।
पुलिस को लिखकर दिया कि 13 दिन ससुराल में रहने वाली पत्नी से अब कोई वास्ता या रिश्ता नहीं है। युवक ने बताया कि उनका विवाह 17 मई को हुआ था। 13 दिन पत्नी ससुराल में रुकी, इसके बाद पहली विदा में मायके चली गई। 10 जून को सूचना आई कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है। 11 जून को उसके पिता ने बिसौली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
चिंताजनकः बिहार में घटा सेक्स रेशियो, 1000 लड़कों पर महज 891 लड़कियां; रिपोर्ट में खुलासा
पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया, तो पत्नी ने पुलिस के सामने प्रेमी को अपना सब कुछ मान लिया। यह सब देख पति पहले फूट-फूटकर रोने लगा। इस बीच उसकी जुबां से निकला, ‘भगवान का लाख-लाख शुक्र है, वह राजा रघुवंशी बनने से बच गया। अपनी पत्नी में उसे सोनम दिखाई देने लगी। फिलहाल मामला दो बालिगों के बीच का होने के कारण पुलिस कुछ नहीं कर सकी। पति ने भी अपनी तरफ से ज्यादा जिद नहीं की। उसे तो अब लग रहा है कि पत्नी के प्रेमी के साथ जाने से उसकी जान शायद बच गई।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 17 मई को इस्लामनगर थाना क्षेत्र के युवक से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद 30 मई को युवती मायके लौटी। इसके बाद 10 जून को वह प्रेमी के साथ भाग गई। परेशान परिजनों ने 11 जून को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार रात कोतवाली पुलिस ने युवती को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। थाने पहुंचते ही दोनों पक्षों में खलबली मच गई। पुलिस के सामने युवती ने प्रेमी को ही पति मानने की जिद ठान ली।
घंटों पंचायत चली लेकिन पत्नी मानने को तैयार नहीं हुई तो उसने मायके वालों को नाक-कान के गहने लौटा दिए और ससुराल वालों को भी शादी में मिले जेवरात दे दिए। युवती ने प्रेमी के पक्ष में बयान देकर उसके साथ जाने की बात कही। यह सब देखकर युवक थाने में ही रो पड़ा और बोला, ‘मैं तो इसे नैनीताल और अल्मोड़ा घुमाने ले जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन भगवान ने समय रहते सच्चाई दिखा दी। नहीं तो मेरे साथ भी एमपी के राजा रघुवंशी जैसा कुछ हो सकता था।
गौरतलब है कि इंदौर के राजा रघुवंशी को उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी मेघालय घुमाने के लिए लेकर गई और प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। दस दिनों बाद पुलिस ने गाजीपुर सोनम को गिरफ्तार कर उसके प्रेमी को भी खोज निकाला है। फिलहाल सोनम समेत छह लोगों को मेघालय पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर जांच में जुटी है।
पीएम मोदी पर हमले की योजना, G-7 समिट से पहले इकट्ठे हुए खालिस्तानी; खामोश कनाडा सरकार




