आतंकी लखवी पाकिस्तान के जेल में था बंद, बाहर उसकी पत्नी बन गई मां-ओवैसी ने खोल दी पोल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 1, 2025

AIMIM करेगी नीतीश सरकार का समर्थन,असदुद्दीन ओवैसी ने किया एलान

डेस्कः ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया के अलग-अलग देशों में भारत का सात डेलिगेशन पाकिस्तान को बेनकाब कर रहा है। सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पाकिस्तान की पोल खोल रहे है। उन्होंने शनिवार को अल्जीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला और पड़ोसी मुल्क को बेनकाब किया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एक आतंकवादी पाकिस्तान में आधिकारिक रूप से कैद रहने के दौरान ही पिता बन गया। उन्होंने आतंकवादी जकीउर रहमान लखवी के साथ पाकिस्तान के विशेष व्यवहार की ओर इशारा किया।

असम से सिक्कम तक आफत की बारिश, लैंडस्लाइड की वजह से बढ़ी मुश्किलें,अबतक 25 की मौत, NH पर बह रहा हैं पानी
उन्होंने आतंकवादी जकीउर रहमान लखवी का जिक्र किया और पाकिस्तान के रवैये को आड़े हाथों लिया। ओवैसी ने कहा, जकीउर रहमान लखवी नाम का एक आतंकवादी है। दुनिया का कोई भी देश आतंकवाद के आरोप का सामना कर रहे आतंकवादी को जेल से बाहर आने की अनुमति नहीं देगा, लेकिन वो जेल में बैठे-बैठे ही एक बेटे का पिता बन गया। हालांकि, जब पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट (FATF की) में डाल दिया गया तो मुकदमा तुरंत आगे बढ़ गया।

See also  अंबा प्रसाद के 17 ठिकानों पर ईडी की चल रही है छापेमारी, परिवारवालों की भी मुश्किलें बढ़ेंगीं

मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप कहा- पार्टी में जयचंद्र जैसे लालची
असदुद्दीन ओवैसी ने उम्मीद जताई कि अगर पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में वापस रखा जाता है तो भारत में आतंकवादी घटनाओं में कमी आएगी। ओवैसी ने चेतावनी दी कि यह मुद्दा अब केवल एक क्षेत्रीय चिंता नहीं रह गया है। उन्होंने कहा, “यह केवल दक्षिण एशिया का सवाल नहीं है। हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। क्या होगा? क्या आप चाहते हैं कि यह सारा नरसंहार दक्षिण एशिया के विभिन्न हिस्सों में फैल जाए। आतंकवाद के मुख्य प्रायोजक पाकिस्तान पर नियंत्रण करना विश्व शांति के हित में है। इसे FATF की ग्रे लिस्ट में वापस लाना होगा।”

 

मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप कहा- पार्टी में जयचंद्र जैसे लालचीओवैसी ने आगे कहा, "आतंकवाद दो चीजों पर जीवित रहता है। विचारधारा और पैसा। विचारधारा आप अच्छी तरह जानते हैं। आपने काला दशक देखा है। यहां तक ​​कि दक्षिण अल्जीरिया में भी आपको अभी भी कुछ समस्याएं हैं। हम एक साथ हैं।"उन्होंने कहा, "एक बार जब आप पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में वापस लाएंगे, तो हम भारत में आतंकवाद में कमी देखेंगे। हम हत्याओं में कमी देखेंगे। हमारे पास 2018 का अनुभव है जब अल्जीरिया और अन्य देशों ने भारत की मदद की थी।"

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now