- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

कोडरमा से गायब बिरहोर जनजाति के 10 बच्चे सकुशल बिहार से बरामद, श्रार्द्धकर्म का भोज खाने गए थे सभी

कोडरमा से गायब बिरहोर जनजाति के 10 बच्चे सकुशल बिहार से बरामद, श्रार्द्धकर्म का भोज खाने गए थे सभी

कोडरमाः झारखंड में बच्चों के लापता होने के मामले में जैसे बढ़ोतरी हो रही है उसी तरह से उसके बरामदगी को लेकर भी खबरें आती रहती है। कोडरमा पुलिस को बिरहोर जाति के गायब 10 बच्चों के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने जयनगर थाना क्षेत्र के गडियाई (खरपोका) बिरहोर टोला से एक साथ लापता हुए आदिम जनजाति के 10 बच्चों को कोडरमा पुलिस ने सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल 1 फरवरी को गांव के करीब 70 लोग परसाबाद में एक श्राद्ध के भोज में शामिल होने गए थे, जहां से सभी बड़े लोग वापस लौट आए, लेकिन 10 बच्चे घर नहीं लौटे।

कोडरमा में 10 बिरहोर बच्चे लापता, सात दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

इस मामले में 6 फरवरी को जयनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के नेतृत्व में बच्चों की खोजबीन को लेकर आठ विशेष टीमों का गठन किया गया, जिसमें 3 डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर, 8 सब इंस्पेक्टर, सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के जवानों को शामिल किया गया। पुलिस द्वारा गठित टीमों ने गया ,आसनसोल ,राँची रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाट-बाजार और होटल-ढाबों में सघन खोजबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही सोशल मीडिया, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अलावे GRP, RPF, CWC व विभिन्न राज्यों के एनजीओ से लगातार संपर्क बनाए रखा।

रांची के बेड़ो में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पीछा करने पर मवेशियों से भरी गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर

इसी दौरान कोडरमा पुलिस को यह सूचना मिली कि कुछ बच्चे गयाजी (बिहार) में मिले हैं, जिसके बाद कोडरमा पुलिस की टीम गया बाल गृह पहुंची और चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के समन्वय से लापता बच्चों की पहचान कर सभी बच्चों को सुरक्षित कोडरमा लाया गया। अब इन बच्चों को न्यायालय में प्रस्तुत कर इनके परिजनों को सौंपा जाएगा । इधर बच्चों के सकुशल बरामदगी से बच्चों के परिजनों और ग्रामीणों में खुशी और राहत का माहौल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now