- Advertisement -
WEB BANNER_LEADERBOARD BANNER.jpgWEB BANNER_LEADERBOARD BANNER.jpg

बिहार में पटना समेत 15 जिलों में तापमान गिरा, 20 से 22 मार्च तक पूरे राज्य में होगी आंधी-बारिश और वज्रपात

बिहार में पटना समेत 15 जिलों में तापमान गिरा, 20 से 22 मार्च तक पूरे राज्य में होगी आंधी-बारिश और वज्रपात

पटनाः राज्य के ज्यादातर भागों का मौसम गर्म होने के साथ पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। हवा की गति 30-35 किमी प्रतिघंटा रहने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार है।

Chaitra Navratri 2026:चैत्र नवरात्र आज से,कलश स्थापना के साथ होगा मां दुर्गा का स्वागत
कुछ स्थानों पर गरज के आसार
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने होने के साथ कुछ स्थानों पर गरज के आसार हैं। IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 20 से 22 मार्च तक पूरे राज्य में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का दौर चलेगा। तेज हवाओं की रफ्तार 40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।वहीं तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है। शुक्रवार को पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
बीते 24 घंटों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर के भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।नालंदा में हवा की गति 26 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। राजधानी व आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बने होने के साथ शाम से आंशिक रूप से बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा।
कई जिलों में येलो अलर्ट
20 मार्च से उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम बिगड़ने लगेगा। सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर समेत करीब 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है।आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन की तपिश में कमी आएगी।
21 मार्च को पूरे बिहार में असर
21 मार्च को यह सिस्टम और मजबूत हो जाएगा। पटना, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, अररिया और कैमूर सहित सभी 38 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दिन वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
IMD के अनुसार 20 मार्च को इसकी शुरुआत उत्तर और पूर्वी बिहार के 19 जिलों से होगी, जहां सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है। असली हलचल 21 मार्च को दिखेगी, जब बिहार के सभी 38 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का ‘येलो अलर्ट’ प्रभावी रहेगा। पटना में तो दोपहर बाद 60 प्रतिशत तक बारिश के आसार हैं, जिससे दिन का तापमान जो अभी 37 डिग्री के पास है, वह गिरकर 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now