- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

साहिबगंज में 22 लाख की नकली दवा और 34 करोड़ रुपये के स्टीकर जब्त

साहिबगंज में 22 लाख की नकली दवा और 34 करोड़ रुपये के स्टीकर जब्त

साहिबगंजः मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण गांव में बुधवार को पुलिस टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकली कीटनाशक दवा और स्टीकर बरामद किये। इस कार्रवाई में लगभग 22 लाख रुपये मूल्य की नकली कीटनाशक दवा तथा करीब 34 करोड़ रुपये के स्टीकर जब्त किये गये है।

ED की कार्रवाईः टेंडर कमीशन घोटाला में 14 इंजीनियर-अधिकारी बनाये गये आरोपी
इंडोसिल कंपनी के मुख्य जांचकर्ता रवि कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी को पिछले काफी समय से बाजार में एलेक्टो नामक कीटनाशक के नकली वर्जन की सप्लाई होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद कंपनी की ओर से एक निजी स्तर पर सर्वे कराया गया। जांच में पता चला कि महादेववरण गांव में न केवल यह दवा बेची जा रही है, बल्कि यहीं पर अवैध रूप से इसका निर्माण और पैकिंग भी की जा रही है।

रांची के 99 शॉप मॉल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना साहिबगंज एसपी, एसडीओ और जिला कृषि पदाधिकारी को दी गई। इसके बाद साहिबगंज एसडीओ और मिर्जाचौकी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जो बरामदगी हुई, उसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। पुलिस में 1610 पीस नकली स्टिकर (बाजार मूल्य लगभग 22 लाख रुपये) हालांकि इन स्टिकरों की ब्रांड वैल्यू और उपयोगिता के आधार पर संभावित कीमत लगभग 34 करोड़ रुपये आंकी गई है।

See also  दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर साईबाबा दोषमुक्त, माओवादी लिंक का लगा था आरोप, उम्रकैद की काट रहे थे सजा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now