तेजस्वी यादव पहुंचे ED ऑफिस, लैंड फॉर जॉब मामले में होगी पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 30, 2024

पटना : लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय मंगलवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछताछ करेंगे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे ईडी ऑफिस पहुंचे। ईडी ने कल इसी मामले में लालू यादव से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। उनके साथ आरजेडी सांसद मनोज झा भी आये थे जिन्होने ईडी ऑफिस के गेट तक उन्हे छोड़ा।राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव को भी ईडी ने समन जारी कर 9 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है।
बताया जा रहा है कि ईडी ने लालू से जमीन के बदले नौकरी मामले में 70 सवाल पूछे। बताया जाता है कि सवालों के दोहराव से लालू कई बार नाराज हुए। ईडी ने लालू से पूछा कि अमित कात्याल से आपका क्या रिश्ता है। उसके जरिए अभ्यर्थियों से कितनी जमीनें ली। ईडी कात्याल को हिरासत में लेकर पहले ही पूछताछ कर चुकी है। दिल्ली के न्यू फ्रेड्स कॉलोनी के जिस मेसर्स एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को ईडी ने अभियुक्त बनाया है। कात्याल उसका डायरेक्टर रह चुका है। ईडी की टीम ने लालू से यह भी जानने की कोशिश की कि इस प्रकरण में रेलवे के कौन कौन बड़े अफसर शामिल थे।

See also  चलती स्कार्पियो में लगी आग, 5 लोगों ने कूदकर बचाई जान,पटना से छपरा जा रहे थे सभी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now