गठबंधन के लिए तेजस्वी यादव के घर ढोल लेकर पहुंच गए ओवैसी के नेता, 6 सीटें मांगीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2025

AIMIM_march_for_alliance_with_RJD

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन में शामिल होने के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM जोर आजमाइश कर रही है। ओवैसी की पार्टी के विधायक एवं बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान पटना में अपने समर्थकों के साथ ढोल लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के आवास तक पहुंच गए। उन्होंने लालू-तेजस्वी कानों को खोल, गठबंधन के लिए दरवाजा खोल जैसे नारे लगाए। ईमान ने कहा कि हमने कई बार गठबंधन के लिए आरजेडी को प्रस्ताव दिया लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। हम कोई सीएम या मंत्रालय नहीं मांग रहे, बल्कि सिर्फ 6 सीटें मांग रहे हैं।

AIMIM के बिहार चीफ अख्तरुल ईमान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो परिस्थितियां साल 2005 के चुनाव में बनी थीं, वही इस बार 2025 के चुनाव में बन रही है। उस समय रामविलास पासवान (लोजपा) के बगैर सरकार नहीं बन सकती थी। उन्होंने प्रस्ताव दिया था कि किसी मुस्लिम चेहरे को मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो वे समर्थन दे देंगे। अब 2025 के विधानसभा चुनाव में भी वैसी ही स्थिति बन रही है।

See also  युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला प्रभारी प्रधानाध्यापक, वीडियो वायरल होने नप गए

बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर BJP ने तय किया ‘फॉर्मूला’, चिराग पासवान की झोली में ज्यादा सीटें

उन्होंने लालू-तेजस्वी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने AIMIM का साथ नहीं लिया तो आगामी चुनाव में वोट बिखर जाएंगे और सांप्रदायिक शक्तियों की हार नहीं हो पाएगी। ईमान ने कहा, “हम (AIMIM) गठबंधन की सरकार बनाना चाहते हैं, तेजस्वी उसके नेता रहेंगे। ये (आरजेडी) मुसलमानों का वोट लेना चाहते हैं लेकिन मुस्लिमों को प्रतिनिधित्व में आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं। यही वजह है कि पिछले दिनों गठबंधन के लिए जो प्रस्ताव दिए गए उस पर कई बार तेजस्वी ने कहा कि हमने नहीं सुना और लेटर नहीं मिला है। इसलिए आज उनके दरवाजे तक ढोल बजाकर लेटर देने आए हैं।”

आरजेडी द्वारा पूर्व में AIMIM के चार विधायकों को तोड़कर अपने पाले में करने की बात का जिक्र करते हुए अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार में सांप्रदायिक शक्तियों को हटाने के लिए हम इतने गंभीर हैं कि हमारे सीने पर खंजर घोंपा गया फिर भी हम उनसे हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं। वो नुकसान हमें हुआ है, लेकिन हम बिहार की जनता को नुकसान नहीं होने देना चाहते हैं।

See also  शादी के लिए लड़की देखने आए डिप्टी सीएमओ...अकेले देखकर दो महिलाओं ने उनके साथ कर दिया कांड

बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की सीमांचल क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में AIMIM ने सीमांचल की 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अख्तरुल ईमान भी पूर्णिया जिले की अमौर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। हालांकि, जून 2022 में ईमान को छोड़ पार्टी के सभी 4 MLA तेजस्वी यादव की आरजेडी में शामिल हो गए थे।

कांग्रेस की चाल से लालू यादव नाराज, हेमंत सोरेन और पशुपति पारस की पार्टी के सीट शेयरिंग को लेकर मामला फंसा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now