बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तेजस्वी यादव, कहा-सरकार के 100 दिन तक कुछ नहीं बोलेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तेजस्वी यादव, कहा-सरकार के 100 दिन तक कुछ नहीं बोलेंगे

पटनाः बिहार विधानभा चुनाव में करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव रविवार को मीडिया के सामने आये। हार के बाद विदेशी दौरे से लौटने और लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली के कोर्ट में हाजिरी लगाने के बाद तेजस्वी यादव रविवार को पटना पहुंचे। पटना आने के बाद वो मीडिया के कैमरों से अपने आप को बचा नहीं सकी। मीडिया के तमाम सवालों का उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया।

बिहार का हार्डकोर नक्सली छोटू रविदास गिरफ्तार, झारखंड के पलामू से पुलिस ने दबोचा
मीडिया के सामने उन्होंने एक तरफ चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाएं तो दूसरी ओर उन्होंने चुनाव से पहले एनडीए सरकार के वादों पर निशाना साधते हुए कहा कि वो नई सरकार के 100 दिन पूरा होने तक सरकार को लेकर किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे। इस लोकतंत्र में लोक हारा है तंत्र जीता है। हम सकारात्मक राजनीति करते हुए इसलिए नई सरकार को हम 100 दिनों तक कुछ नहीं कहेंगे।

डॉक्टर दंपति से 15 दिन में 15 करोड़ की ठगी, दो हफ्ते तक रखा डिजिटल अरेस्ट
मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि , “पिछले साल चुनाव संपन्न हुआ है। पिछले चुनाव में लोकतंत्र में ‘लोक’ हारा है और तंत्र जीता है। ‘लोक’ की हार हुई है और तंत्र की चुनाव में जीत हुई। जनतंत्र को इन्होंने धन तंत्र और मशीन तंत्र बना दिया है। हम जानते हैं कि क्या षड्यंत्र रचा गया, छल-कपट से ये जीते हैं। नई सरकार कैसे बनी है यह सब जानते हैं फिर भी जो मौजूदा सरकार है उसके 100 दिन के निर्णय और नीति पर हम कुछ नहीं बोलेंगे और देखेंगे कि माताओं, बहनों को क्या मिलता है, 1 करोड़ नौजवानों को नौकरियां कब मिलती है… यह सरकार की जिम्मेदारी है कि जो घोषणापत्र इन्होंने जारी किया है उसे धरातल पर अमल करने का काम करें। 100 दिन तक हम कुछ नहीं बोलेंगे।”

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now