बिहारः पार्टी और परिवार से बाहर चल रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि एसआईआर के मसले पर यात्रा निकालकर दोनों समय बर्बाद कर रहे हैं। हमने तो तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया था। लेकिन अब तेजस्वी धीरे-धीरे भटक चुके हैं।
तेज प्रताप ने कहा कि दोनों (राहुल-तेजस्वी) अपने मुद्दों को रख रहे हैं, लेकिन इन मुद्दों से कुछ होने वाला नहीं है। मुद्दा शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी होनी चाहिए। एसआईआर को लेकर के चुनाव आयोग अपने तरीके से कम कर रहा है और यह लोग अपने तरीके से कम कर रहे हैं।आपको बात दें महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त से शुरू हुई है, और एक सितंबर तक चलेगी। इस दौरान 25 जिलों से यात्रा निकलेगी।
101 करोड़ की टेरर फंडिंग में बिहार के पिता-पुत्र भी गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने किया खुलासा
सोमवार को जब तेज प्रताप निर्वाचन आयोग पहुंचे, तो इस बात की चर्चा तेज हो होगी कि वो नई पार्टी बना सकते हैं। लेकिन मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होने नई पार्टी बनाने से इनकार किया है। उनका कहना है कि वे महुआ विधानसभा के वोटरों की सूची मांगने निर्वाचन विभाग गए थे।
VIDEO | Bihar SIR row: Former Bihar Minister Tej Pratap Yadav (@TejYadav14)said, “Those who are rallying are raising their issues. Everyone is trying to raise their concerns. Some people’s names have been removed from the voters’ list, and I have spoken to them.”
(Full video… pic.twitter.com/AZdlnYIjHd
— Press Trust of India (@PTI_News) August 18, 2025
आपको बता दें हाल ही में तेज प्रताप ने बिहार में नया मोर्चा बनाया है। उन्होने पांच दलों के साथ गठबंधन किया है। जिसमें प्रदीप निषाद की विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (एसकेवीपी) शामिल है।
आपको बता दें लालू के बड़े लाल ने टीम तेज प्रताप बनाई है। राज्य की दो विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी पिछले दिनों कर चुके हैं। खुद वो वैशाली की महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर चुके हैं। सोमवार को तेज प्रताप ने महुआ विधानसभा के पंचायत सुपौल टरिया में जन संवाद यात्रा के तहत दूसरी जन सभा को संबोधित किया।




