तेज रफ्तार बस और ऑटो में टक्कर, दो की मौत, ग्रामीणों ने ड्राइवर की पीटकर किया अधमरा, बस में लगाई आग

तेज रफ्तार बस से कुचलकर युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने पीट-पीट कर ड्राइवर की ले ली जान, बस को कर दिया आग के हवाले

पलामू: पांकी- मेदिनीनगर मेन रोड़ के कुंदरी के पास तेज रफ्तार बस और ऑटो में टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए है। नाराज लोगों ने बस चालक को पीट पीट कर अधमरा कर दिया है और बस में आग लगा दी है।

लातेहार: ना सड़क ना एंबुलेंस, खाट पर बीमार आदिवासी महिला को ला रहे थे, रास्ते में ही हो गई मौत; सांसद बीजेपी के और विधायक है मंंत्री
बताया जाता है कि जेपीएस बस मेदिनीनगर से पांकी की ओर जा रही थी उसी दौरान बस और ऑटो की टक्कर हो गई। कुंदरी बस स्टेंड से थोड़ी दूर पहले हुए इस हादसे में ओमप्रकाश विश्वकर्मा और बादल साउंड (कुंदरी) के मालिक के छोटे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस-ऑटो की जोरदार टक्कर के बाद बस ड्राइवर बस को लेकर भागने लगा इसी दौरान बस से एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। नाराज लोगों ने बस का पीछा करके उसे रोका और ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से बस चालक अधमरा हो गया है। ग्रामीणों की भीड़ से किसी तरह बचाकर बस ड्राइवर को पुलिस एमएमसीएच अस्पताल लेकर आई जहां उसका इलाज चल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now