तेजप्रताप यादव के नये खुलासे से खलबली, कहा- 5 लोगों ने मिलकर मेरी जिंदगी तहस-नहस किया

तेजप्रताप यादव के नये खुलासे से खलबली, कहा- 5 लोगों ने मिलकर मेरी जिंदगी तहस-नहस किया

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के नये खुलासे से खलबली मच गई है। पार्टी और परिवार से बेदखल तेजप्रताप ने सोशल मीडिया के माध्यम से दावा किया है कि 5 परिवार के सदस्यों ने मिलकर उनकी जिंदगी तहस-नहस कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि वो शुक्रवार को उनकी छवि खराब करने वाले सभी लोगों का नाम मीडिया के सामने बताएंगे।

नीतीश कुमार की राजनीति का पिंडदान करने आ रहे है PM मोदी, लालू यादव का प्रधानमंत्री के गयाजी दौरे पर तीखा तंज
तेज प्रताप यादव ने गुरुवार रात X पर एक पोस्ट लिखकर सियासी हलचल मचा दी। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने दावा किया कि पांच परिवारों ने मिलकर उनकी राजनीतिक करियर को खत्म करने की साजिश रची है। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को इन साजिशकर्ताओं के चेहरों और उनके चरित्र को जनता के सामने उजागर करेंगे। इनके खिलाफ केस भी करेंगे और कोर्ट भी जाएंगे।

बिहार में गैंगवार, अपराधियों के दो गुटों के बीच फायरिंग में दो कुख्यात की मौत
तेज प्रताप के इस पोस्ट से मची खलबली
तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में लिखा, मेरे राजनैतिक जीवन को पांच परिवार के लोगों ने मिलकर और बृहद रूप से षडयंत्र कर समाप्त करने की कोशिश किया। मैने अपने दस वर्षों से अधिक राजनीतिक जीवन में किसी के प्रति कभी गलत नहीं किया, कभी भी किसी के प्रति कोई षडयंत्र नहीं किया। लेकिन इन पांच परिवार के लोगों के द्वारा मेरे राजनैतिक और पारिवारिक जीवन को पूर्णरूप से समाप्त करने की पूरी कोशिश किया गया। शुक्रवार को मैं इन सभी पांच परिवार के लोगों का चेहरा और चरित्र दोनों जनता के सामने लाऊंगा। मैं कल इनके हरेक षडयंत्र का पर्दाफाश करने जा रहा हूं।

पाकिस्तान की दो महिलाओं का बिहार में बना वोटर आईडी कार्ड, SIR के बीच आया चौकाने वाला खुलासा
आज करेंगे तेज प्रताप बड़ा खुलासा
वहींं, न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करे दौरान तेज प्रताप ने अपने ट्वीट पर कहा, “5 लोगों ने मिलकर मेरी जिंदगी को पूरी तरह तहस-नहस किया। 5 परिवार के लोगों ने षड्यंत्र रचा है। इन लोगों ने मेरे करियर पर दाग लगाने का काम किया है। मैं कोर्ट भी जाऊंगा और केस भी करूंगा। मुझे लगता है कि RSS भाजपाइयों से पैसा लेकर इन्होंने मेरी छवि खराब करने का काम किया है। मैं इनका नाम भी बताऊंगा और पूरी डिटेल भी बताऊंगा।”

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now